T20 विश्व विजेता टीम पर IPL 2025 Auction में बरसा रिकॉर्ड तोड़ पैसा, मिले इतने करोड़
IPL 2025 Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर रिकॉर्ड तोड़ पैसा बरसा. नीलामी में इन स्टार खिलाड़ियों ने कुल ₹259.60 करोड़ कमाए. ऋषभ पंत ₹27 करोड़ के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जबकि कोहली, बुमराह और जडेजा जैसे दिग्गजों को भी करोड़ों मिले. हर खिलाड़ी को मिलने वाले पैसों की डिटेल्स आप यहां देख सकते है.
IPL 2025 Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में खिलाड़ियों पर जमकर पैसे की बारिश हुई, ऋषभ पंत पर जहां सबसे बड़ी बोली लगी तो वहीं श्रेयस अय्यर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने. लेकिन क्या आपको पता है कि इस मेगा नीलामी में T20 विश्व विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कुल कितने रूपये में ख़रीदे गए और टीम ने उन पर कितने करोड़ खर्च किये.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने वाले भारतीय खिलाड़ियों की IPL मेगा ऑक्शन 2025 में जमकर बोली लगी, और इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर करोड़ों रुपये की कमाई की.आइए जानते हैं कि किस खिलाड़ी को कितना पैसा मिला और कौन बना आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी.
यह भी देखें:
IPL Auction 2025: किस टीम ने किस खिलाड़ी पर उड़ाया कितना पैसा, टीम-वाइज पूरी लिस्ट यहां देखें
Most Expensive IPL Buys: आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है? देखें सभी के नाम
ऋषभ पंत को मिला सर्वाधिक पैसा:
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस बार इतिहास रच दिया. उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने ₹27 करोड़ में खरीदा, जो आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली है. पंत के अलावा विराट कोहली को ₹21 करोड़ में रिटेन किया गया है. वहीं विजेता टीम के कप्तान ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ में मुंबई इंडियन्स ने रिटेन किया है.
गेंदबाजों का भी रहा जलवा:
विजेता टीम के गेंदबाजों ने भी आईपीएल 2025 में जबरदस्त सैलरी हासिल की. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को ₹18 करोड़ की सैलरी मिली तो वहीं रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल ने भी ₹18 करोड़ की कमाई की. मोहम्मद सिराज को ₹12.25 करोड़ में गुजरात की टीम ने ख़रीदा.
कितना रहा ग्रैंड टोटल:
विश्व विजेता टीम के 15 मुख्य और 4 रिजर्व खिलाड़ियों को कुल मिलाकर ₹259.60 करोड़ की सैलरी मिली. यह भारतीय क्रिकेटरों की बढ़ती मार्केट वैल्यू और आईपीएल के ग्लैमर को दर्शाता है.
IPL 2025 Mega Auction: किन धाकड़ खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, लिस्ट में ये बड़े नाम शामिल
किस खिलाड़ी को मिले कितने पैसे:
T20 विश्व विजेता टीम के सदस्य ऋषभ पंत को सर्वाधिक ₹27 करोड़, विराट कोहली को ₹21 करोड़, जसप्रीत बुमराह ₹18 करोड़ रूपये मिले वहीं कप्तान रिहित शर्मा को 16.30 करोड़ मिले है. आप यहां पूरी लिस्ट देख सकते है-
| खिलाड़ी का नाम | सैलरी (INR करोड़ में) |
| रोहित शर्मा | 16.30 |
| यशस्वी जायसवाल | 18.00 |
| विराट कोहली | 21.00 |
| सूर्यकुमार यादव | 16.35 |
| 27.00 | |
| संजू सैमसन | 18.00 |
| हार्दिक पंड्या | 16.35 |
| शिवम दुबे | 13.25 |
| रवींद्र जडेजा | 18.00 |
| अक्षर पटेल | 12.00 |
| कुलदीप यादव | 12.25 |
| युजवेंद्र चहल | 18.00 |
| आर्शदीप सिंह | 18.00 |
| जसप्रीत बुमराह | 18.00 |
| मोहम्मद सिराज | 16.50 |
रिजर्व खिलाड़ी:
| खिलाड़ी का नाम | सैलरी (INR करोड़ में) |
| शुभमन गिल | 16.50 |
| रिंकू सिंह | 13.00 |
| आवेश खान | 9.75 |
| खलील अहमद | 4.80 |
मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी:
टीम इंडिया के मैच-विनर ऋषभ पंत ने सबसे ऊंची बोली हासिल करते हुए ₹27 करोड़ में खरीदे गए. इसके साथ ही पंत आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महगे खिलाड़ी बन गए. यहां आप आईपीएल मेगा ऑक्शन में 18 करोड़ या उससे अधिक पैसा पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देख सकते है.
| खिलाड़ी का नाम | टीम | सैलरी (INR करोड़) |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | ₹27.00 | |
| श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स | ₹26.75 |
| निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स | ₹21.00 |
| विराट कोहली | ₹21.00 | |
| युजवेंद्र चहल | पंजाब किंग्स | ₹18.00 |
| रवींद्र जडेजा | ₹18.00 | |
| जसप्रीत बुमराह | ₹18.00 | |
| यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स | ₹18.00 |
| आर्शदीप सिंह | पंजाब किंग्स | ₹18.00 |
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.