RCB Players List IPL 2025: RCB ने तैयार की 'विराट' टीम, कोहली संग ग्राउंड पर दिखेंगे ये खिलाड़ी
RCB Team 2025 Players List: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू (RCB) ने IPL 2025 के लिए दमदार टीम तैयार की है. मेगा ऑक्शन में जोश हेजलवुड, लियाम लिविंगस्टोन और फिल सॉल्ट जैसे बड़े नामों को जोड़कर टीम को मजबूती दी गई है. नई टीम खिताब की तलाश में उतरने को तैयार है. RCB ने जोश हेजलवुड पर अपनी सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें टीम से जोड़ा. RCB ने कुल 22 खिलाड़ियों के साथ अपनी टीम फाइनल की है. विराट कोहली को RCB ने 21 करोड़ में रिटेन किया था. यहां देखें RCB की पूरी प्लेयर्स लिस्ट.
RCB Team 2025 Players List: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू (RCB) ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार संयोजन दिखाते हुए कुछ शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है, जो उसको पहला आईपीएल ख़िताब दिलाने की पुरजोर कोशिश करेंगे.
RCB 2025 Squad रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू (RCB) ने विराट सहित केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था. RCB के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि नई टीम अपने प्रदर्शन से इतिहास रचते हुए पहला IPL खिताब जीतने में सफल होगी. बता दें कि RCB ने जोश हेजलवुड पर अपनी सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें टीम से जोड़ा साथ ही फिल सॉल्ट को ₹11.50 करोड़ रूपये में खरीदा.
यह भी देखें:
T20 विश्व विजेता टीम पर IPL 2025 Auction में बरसा रिकॉर्ड तोड़ पैसा, मिले इतने करोड़
IPL 2025 MI Players: मुंबई इंडियंस ने तैयार की यह आक्रामक टीम, बुमराह संग दिखेगी यह धाकड़ तिकड़ी
IPL 2025 CSK Players: चेन्नई ने मेगा ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर खेला बड़ा दांव, यहां देखें पूरी लिस्ट
RCB Team IPL 2025 ऑक्शन हाई लाइट्स:
आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के बाद RCB के पास वर्तमान में ₹75,00,000 का पर्स शेष है टीम ने कुल 22 खिलाड़ियों के साथ अपनी टीम फाइनल की है, जिसमें 14 भारतीय खिलाड़ी और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. अन्य डिटेल्स आप नीचे देख सकते है-
| डिटेल्स | फाइनल डेटा |
|---|---|
| कुल खिलाड़ी | 22 |
| भारतीय खिलाड़ी | 14 |
| विदेशी खिलाड़ी | 8 |
| शेष पर्स | ₹75,00,000 |
| रिटेन खिलाड़ी | 3 (विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल) |
| नए खरीदे गए खिलाड़ी | 19 |
RCB 2025 Squad कैसी है RCB की नई टीम:
RCB ने जहां अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया तो वहीं मेगा ऑक्शन 2025 में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर शानदार बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है-
RCB द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ी:
RCB ने अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया था-
| खिलाड़ी | रोल | प्राइस |
| 1. विराट कोहली | बल्लेबाज | 21 करोड़ |
| 2. रजत पाटीदार | बल्लेबाज | 11 करोड़ |
| 3. यश दयाल | गेंदबाज | 5 करोड़ |
ऑक्शन में खरीदे गए नए खिलाड़ी:
ऑक्शन में टीम ने लियाम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा और जोश हेजलवुड जैसे प्रभावशाली खिलाड़ियों को शामिल किया है. यहां आप RCB द्वारा मेगा ऑक्शन 2025 के ख़रीदे गए सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देख सकते है-
| क्र. सं. | खिलाड़ी | बेस प्राइस (₹) | सोल्ड प्राइस (₹) | कैप्ड/अनकैप्ड |
| 1 | जोश हेजलवुड | ₹2 करोड़ | ₹12.50 करोड़ | कैप्ड |
| 2 | फिल सॉल्ट | ₹2 करोड़ | ₹11.50 करोड़ | कैप्ड |
| 3 | जितेश शर्मा | ₹1 करोड़ | ₹11 करोड़ | कैप्ड |
| 4 | भुवनेश्वर कुमार | ₹2 करोड़ | ₹10.75 करोड़ | कैप्ड |
| 5 | लियाम लिविंगस्टोन | ₹2 करोड़ | ₹8.75 करोड़ | कैप्ड |
| 6 | रसिख डार | ₹30 लाख | ₹6 करोड़ | अनकैप्ड |
| 7 | क्रुणाल पांड्या | ₹2 करोड़ | ₹5.75 करोड़ | कैप्ड |
| 8 | टिम डेविड | ₹2 करोड़ | ₹3 करोड़ | कैप्ड |
| 9 | जैकब बेटेल | ₹1.25 करोड़ | ₹2.60 करोड़ | कैप्ड |
| 10 | सुयश शर्मा | ₹30 लाख | ₹2.60 करोड़ | अनकैप्ड |
| 11 | देवदत्त पडिक्कल | ₹2 करोड़ | ₹2 करोड़ | कैप्ड |
| 12 | नुवान तुषारा | ₹75 लाख | ₹1.60 करोड़ | कैप्ड |
| 13 | रोमारियो शेफर्ड | ₹1.50 करोड़ | ₹1.50 करोड़ | कैप्ड |
| 14 | लुंगिसानी एनगिडी | ₹1 करोड़ | ₹1 करोड़ | कैप्ड |
| 15 | स्वप्निल सिंह | ₹30 लाख | ₹50 लाख | अनकैप्ड |
| 16 | मोहित राठी | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 17 | अभिनंदन सिंह | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 18 | स्वस्तिक छिकारा | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
| 19 | मनोज भंडागे | ₹30 लाख | ₹30 लाख | अनकैप्ड |
Most Expensive IPL Buys: आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन है? देखें सभी के नाम
Youngest IPL Player: IPL नीलामी इतिहास का सबसे युवा करोड़पति कौन है और किस टीम ने ख़रीदा? देखें यहां
कौन होगा टीम का कप्तान?
RCB Captain कप्तान: विराट कोहली, जो 2013 से 2021 तक टीम की कमान संभाल चुके हैं, एक बार फिर टीम की कप्तानी कर सकते है.
RCB Head Coach हेड कोच: एंडी फ्लावर टीम के हेड कोच होंगे, जबकि दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी कोच और ओमकार साल्वी को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है.
यह भी देखें:
IPL 2025 Mega Auction: किन धाकड़ खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, लिस्ट में ये बड़े नाम शामिल
IPL Auction 2025: किस टीम ने किस खिलाड़ी पर उड़ाया कितना पैसा, टीम-वाइज पूरी लिस्ट यहां देखें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.