भारत में मौजूद हैं तीन लखनऊ, जानें
यह संभव है कि आपने अभी तक उत्तर प्रदेश की राजधानी यानि की लखनऊ के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि नजाकत और नवाबों वाला यह शहर सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश से बाहर भी है। लखनऊ उत्तर प्रदेश के अलावा एक राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद है। कौन-से हैं ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां की संस्कृति और समृद्ध इतिहास की चर्चा पूरा विश्व करता है। पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक हमें भाषा, खान-पान और वेशभूषा में विविधता देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही भारत के हर शहर की अपनी खासियत है और जब बात होती है लखनऊ की, तो यहां के खान-पान और नजाकत को भला कौन नजरअंदाज कर सकता है।
नवाबों का शहर कहा जाने वाला यह शहर इतिहास के पन्नों में कई कहानियों के साथ दर्ज है। हालांकि, यह संभव है कि अभी तक आपने सिर्फ उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बारे में ही सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अलावा भी लखनऊ भारत के एक राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला है कैंचियों का शहर, जानें
लखनऊ पर एक नजर
लखनऊ एक ऐसा शहर है, जहां चिकन खाया भी जाता है और पहना भी जाता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी के रूप में जाना जाने वाला यह शहर कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों का घर है। इसके साथ ही इस शहर की पहचान अवध के नवाबों के लिए भी होती है।
प्रदेश का यह शहर अपनी संस्कृति और समृद्ध इतिहास समेटे हुए एतिहासिक स्थलों के लिए मशहूर है, जो कि हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। इसके अलावा जब बात लखनऊ की हो, तो यहां के खान-पान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। लखनऊ के कबाब और यहां की चाट प्रदेश की सीमाओं को पार कर लोगों की जुबान पर स्वाद के साथ-साथ चर्चाओं का विषय रहती है।

यूपी के अलावा इस राज्य में भी है लखनऊ
अब सवाल है कि आखिर उत्तर प्रदेश के अलावा भारत के किस राज्य में लखनऊ शहर मौजूद है, तो आपको बता दें कि यूपी के अलावा उत्तराखंड में भी लखनऊ मौजूद है, जो कि एक गांव के रूप में जाना जाता है। यह लखनऊ उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर तहसील में स्थित है, जो कि 120.5 हेक्टेयर में फैला हुआ है। रूदरपुर से इस गांव की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। वहीं, साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां पर कुल 804 घर थे, जिनमें कुल 2328 लोगों की जनसंख्या दर्ज की गई थी।
इस केंद्र शासित प्रदेश में भी है लखनऊ
आपको बता दें कि लखनऊ एक केंद्र शासित प्रदेश में भी है, जो कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह है। हालांकि, यहां यह बड़ा शहर नहीं है, बल्कि एक स्थान को लखनऊ के रूप में जाना जाता है।
पढ़ेंः लखनऊ से पहले ये जिले हुआ करते थे उत्तर प्रदेश की राजधानी, पढ़ें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.