भारत की पहली शाही लग्जरी ट्रेन कौन सी है? यहां देखें 5 सबसे महंगी ट्रेने

Last Updated: May 16, 2026, 15:43 IST

पैलेस ऑन व्हील्स (Palace on Wheels) भारत की पहली हेरिटेज लग्जरी ट्रेन मानी जाती है। कभी इसका इस्तेमाल हैदराबाद के निजाम और राजपूताना रियासतों के राजा-महाराजा किया करते थे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा शुरू की गई यह ट्रेन आज भी अपनी शाही पहचान बनाए हुए है।

भारत की 5 सबसे लग्जरी ट्रेनें, जहां सफर नहीं बल्कि राजा - महाराजाओं जैसी जिंदगी का मिलता है एहसास
भारत की 5 सबसे लग्जरी ट्रेनें, जहां सफर नहीं बल्कि राजा - महाराजाओं जैसी जिंदगी का मिलता है एहसास

भारत में एक तरफ वंदे भारत, राजधानी और शताब्दी जैसी आधुनिक ट्रेनें यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का अनुभव देती हैं, तो वहीं दूसरी ओर हजारों सामान्य ट्रेनें रोजाना करोड़ों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती हैं। लेकिन भारतीय रेलवे की दुनिया सिर्फ भीड़भाड़ वाले डिब्बों तक सीमित नहीं है। देश में कुछ ऐसी अल्ट्रा-लग्जरी ट्रेनें भी चलती हैं, जहां सफर किसी शाही अनुभव से कम नहीं लगता। इन ट्रेनों में कदम रखते ही ऐसा एहसास होता है मानो किसी राजमहल में प्रवेश कर रहे हों। आलीशान सुइट, फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं, बेहतरीन खानपान और ऐतिहासिक शहरों की रॉयल सैर इस यात्रा को बेहद खास बना देती है।

अगर आप भी कभी राजा-महाराजाओं जैसी जिंदगी का अनुभव लेना चाहते हैं, तो भारत की ये 5 लग्जरी ट्रेनें आपके सपनों को हकीकत में बदल सकती हैं।

महाराजा एक्सप्रेस

महाराजा एक्सप्रेस (Maharajas' Express) सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे आलीशान ट्रेनों में गिनी जाती है। इसे लगातार कई वर्षों तक “वर्ल्ड्स लीडिंग लग्जरी ट्रेन” का अवॉर्ड मिल चुका है। इस ट्रेन में सफर करना किसी फाइव स्टार होटल में रहने जैसा अनुभव देता है। प्रेसिडेंशियल सुइट में प्राइवेट लाउंज, शानदार बेडरूम, लग्जरी बाथरूम और डाइनिंग एरिया जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। ट्रेन भारत के कई ऐतिहासिक किलों, महलों और विरासत स्थलों की शाही सैर कराती है।

शुरुआत: दिल्ली और तिरुवनंतपुरम

किराया: लगभग 3.98 लाख रुपये से शुरू

डेक्कन ओडिसी

डेक्कन ओडिसी (Deccan Odyssey) को देखते ही पहली नजर में एहसास हो जाता है कि यह कोई आम ट्रेन नहीं है। नीले रंग की यह लग्जरी ट्रेन किसी महाराजा के शाही रथ जैसी दिखाई देती है। महाराष्ट्र पर्यटन की पहल पर शुरू हुई इस ट्रेन का संचालन ताज ग्रुप करता है, इसलिए इसकी लग्जरी का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इस ट्रेन के केबिन 16वीं सदी के राजशाही अंदाज से प्रेरित हैं। 

शुरुआत: दिल्ली या मुंबई 

किराया: लगभग 4.28 लाख रुपये से शुरू

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स:

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स (Royal Rajasthan on Wheels) राजस्थान की शाही संस्कृति को करीब से महसूस कराने वाली ट्रेन है। इस ट्रेन में कदम रखते ही मेहमानों का स्वागत पारंपरिक संगीत और रेड कार्पेट से किया जाता है, जो सफर को और खास बना देता है।

शुरुआत: दिल्ली

किराया: लगभग 3.79 लाख रुपये से शुरू

पैलेस ऑन व्हील्स

पैलेस ऑन व्हील्स (Palace on Wheels) भारत की पहली हेरिटेज लग्जरी ट्रेन मानी जाती है। कभी इसका इस्तेमाल हैदराबाद के निजाम और राजपूताना रियासतों के राजा-महाराजा किया करते थे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा शुरू की गई यह ट्रेन आज भी अपनी शाही पहचान बनाए हुए है। 

शुरुआत: जयपुर (राजस्थान)

किराया: लगभग 3.64 लाख रुपये से शुरू

गोल्डन चारियट

गोल्डन चारियट (Golden Chariot) दक्षिण भारत की खूबसूरती को बेहद खास अंदाज में दिखाने वाली ट्रेन है। कर्नाटक पर्यटन विभाग द्वारा शुरू की गई यह ट्रेन यात्रियों को कई विश्व धरोहर स्थलों और प्राकृतिक नजारों की सैर कराती है। ट्रेन के 11 शानदार केबिन पुराने राजवंशों के नाम पर बनाए गए हैं। 

शुरुआत: बेंगलुरु (कर्नाटक)

किराया: लगभग 16-17 हजार रुपये प्रति रात से शुरू

जब सफर ही बन जाए मंजिल

अगर आप यात्रा को सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि जिंदगी का खास अनुभव मानते हैं, तो भारत की ये लग्जरी ट्रेनें आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। यहां हर पल शाही अंदाज, बेहतरीन मेहमाननवाजी और भारत की समृद्ध विरासत का अनोखा मेल देखने को मिलता है। इन ट्रेनों में सफर करने के बाद यादें सिर्फ तस्वीरों में नहीं, बल्कि दिल में हमेशा के लिए बस जाती हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 16, 2026, 15:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News