भारत के 10 सबसे पुराने राज्य कौन-से हैं, देखें लिस्ट

Last Updated: Apr 9, 2026, 13:30 IST

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में यदि सबसे पुराने राज्यों की बात करें, तो सबसे पुराना राज्य बिहार है। इस राज्य का गठन आजादी से पहले ही हो गया था। इस लेख में हम भारत के 10 सबसे पुराने राज्यों के बारे में जानेंगे।

भारत के सबसे पुराने राज्यों की लिस्ट
भारत के सबसे पुराने राज्यों की लिस्ट

भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, जो कि 32, 67,283 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें यदि सबसे पुराने राज्य की बात करें, तो भाषा के आधार पर आंध्र प्रदेश है।

हालांकि, यह आजादी के बाद का है। यदि आजादी से पहले की बात करें, तो सबसे पहले बिहार राज्य का गठन हुआ था। इससे बाद ओडिसा और उत्तर प्रदेश राज्य का नाम आता है। इस लेख में हम भारत के 10 पुराने राज्यों के बारे में जानेंगे।

किस तरह हुआ बिहार और ओडिसा का गठन

बिहार और ओडिसा राज्य का गठन आजादी से पहले किया गया था। इन राज्यों का गठन प्रशासनिक और भाषा के आधार पर किया गया था। बिहार का गठन 22 मार्च, 1912 में किया गया था। वहीं, ओडिसा राज्य का गठन 1 अप्रैल, 1936 में किया गया था।

1950 में इन राज्यों का हुआ था गठन

आजादी के बाद 1950 ऐसा वर्ष था, जब कई राज्यों का गठन किया गया था। इनमें उत्तर प्रदेश,असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों का नाम आता है।

1956 में हुआ राज्यों का पुनर्गठन

भारत में 1 नवंबर, 1956 ऐतिहासिक तारीख रही है, क्योंकि इन दिन भारत में भाषाई आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किया गया था। इस कड़ी में भारत में आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक और राजस्थान राज्यों का पुनर्गठन किया गया था। 

क्रम

राज्य का नाम

गठन/स्थापना तिथि

1

बिहार

22 मार्च, 1912 (ब्रिटिश काल में प्रांत बना)

2

ओडिशा

1 अप्रैल, 1936

3

उत्तर प्रदेश

24 जनवरी, 1950

4

तमिलनाडु

26 जनवरी, 1950

5

असम

26 जनवरी, 1950

6

पश्चिम बंगाल

26 जनवरी, 1950

7

आंध्र प्रदेश

1 नवंबर, 1956 (भाषाई आधार पर पहला राज्य)

8

कर्नाटक

1 नवंबर, 1956 (मैसूर के रूप में)

9

केरल

1 नवंबर, 1956

10

राजस्थान

1 नवंबर, 1956

सबसे आखिर में बना यह राज्य 

भारत में सबसे आखिर में तेलंगाना राज्य का गठन हुआ था। यह राज्य 2 जून, 2014 को बनाया गया था। तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग कर गठित किया गया है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने लंबे समय से आंदोलन किया था, जिसके बाद राज्य का अस्तित्व सामने आया। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 9, 2026, 13:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News