लोकसभा चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीती गईं पांच प्रमुख सीटें, यहां पढ़ें
लोकतंत्र का महापर्व यानि कि लोकसभा चुनाव 2024 चुनावी नतीजों के साथ संपन्न हो गया है। इसके साथ ही हार-जीत के इस खेल में सियासी पारी पर कुछ नए खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि कुछ पुराने खिलाड़ियों का किला भी ढहा है। इस लेख में लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों समेत उनकी सीटों को लेकर जानकारी दी गई है।
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सभी के सामने हैं। सियासी गलियारे में जनता ने लोकतंत्र की शक्ति को सिद्ध कर जनादेश दे दिया है। इस कड़ी में भारत की अलग-अलग लोकसभा सीटों पर हमें कुछ चौंकाने वाले आंकड़े भी नजर आए हैं।
कुछ सीटों पर काटे की टक्कर रही, तो कुछ सीटों पर हार-जीत का बड़ा अंतर भी देखने को मिला है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे बड़े अंतर से जीती गई पांच प्रमुख सीटें व उनके उम्मीदवारों के बारे में जानेंगे।
सबसे बड़े अंतर से जीती इंदौर सीट
इस लोकसभा चुनाव में सबसे अंतर से इंदौर सीट पर जीत दर्ज हुई है। यहां भाजपा की ओर से प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 11 लाख 72 हजार वोटों के साथ जीत दर्ज की है। यहां अंतिम समय में कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति ने अपना नामांकन वापस कर बीजीपी ज्वाइन कर ली थी। वहीं, इस सीट पर 2 लाख से अधिक लोगों ने नोटा का बटन भी दबाया है, जो कि किसी भी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा है।
धुबरी सीट पर दूसरी सबसे बड़ी जीत
लोकसभा चुनाव 2024 में दूसरी सबसे बड़ी जीत असम के धुबरी सीट पर दर्ज हुई है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रकीबुल हुसैन द्वारा 10 लाख 12 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उनके सामने एआईयूडीएफ पार्टी से बदरूदिन अजमल थे।
विदिशा सीट पर तीसरी सबसे बड़ी जीत
मध्य प्रदेश के विदिशा सीट पर तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की गई है। इस सीट पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खड़े हुए थे, जिन्होंने 8 लाख 21 हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस के प्रतापभानू शर्मा को मात दी है।
नवसारी सीट पर चौथी सबसे बड़ी जीत
गुजरात के नवसारी सीट पर इस लोकसभा चुनाव 2024 की चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की गई है। इस सीट पर भाजपा की ओर से सीआर पाटिल ने 7 लाख 73 हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस के नैषध आई. देसाई को हराया है।
गांधी नगर सीट पर पांचवी सबसे बड़ी जीत
गांधी नगर सीट पर पांचवी सबसे बड़ी जीत दर्ज की गई है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमित शाह ने 7 लाख 44 हजार के अंतर से कांग्रेस की सोनल पटेल को हराया है।
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2014 में भाजपा के प्रीतम मुंडे ने महाराष्ट्र के बीड से 6 लाख से अधिक वोटों के साथ जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया था।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.