उत्तर प्रदेश में कुल लोकसभा क्षेत्रों की सूची, पढ़ें
उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। इस समय लोकसभा चुनाव का माहौल गर्म है और सियासी गलियारे में सत्ता की जीत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां से केंद्र की राजनीति होकर गुजरती है। ऐसे में इस राज्य का महत्त्व और बढ़ जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस शहर और जिले में लोकसभा सीटें हैं ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। वर्तमान में लोकसभा चुनाव का माहौल गर्म है और सियासी गलियारे में लोकसभा सीटों की चर्चा है।
वहीं, उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है, जिसका केंद्र की राजनीति में अहम योगदान है। इस वजह से आम चुनावों में उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले और शहर में लोकसभा सीटे हैं, यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
जिलों से अधिक हैं लोकसभा सीटें
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। वहीं, प्रदेश की आबादी देश में सबसे अधिक है। ऐसे में जनसंख्या के आधार पर यहां लोकसभा क्षेत्रों का वर्गीकरण किया गया है। इस वजह से जिलों की संख्या से अधिक लोकसभा सीटें हैं।

सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य
आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य है। यहां कुल लोकसभा सीटों की बात करें, तो इनकी संख्या 80 है।
उत्तर प्रदेश में कुल लोकसभा क्षेत्रों की सूची
1 सहारनपुर
2 कैराना
3 मुजफ्फरनगर
4 बिजनौर
5 नगीना
6 मुरादाबाद
7 रामपुर
8 संभल
9 अमरोहा
10 मेरठ
11 बागपत
12 गाजियाबाद
13 गौतम बुद्ध नगर
14 बुलंदशहर
15 अलीगढ़
16 हाथरस
17 मथुरा
18 आगरा
19 फतेहपुर सीकरी
20 फिरोजाबाद
21 मैनपुरी
22 एटा
23 बदायूं
24 आंवला
25 बरेली
26 पीलीभीत
27 शाहजहांपुर
28 खेरी
29 धौरहरा
30 सीतापुर
31 हरदोई
32 मिसरिख
33 उन्नाव
34 मोहनलालगंज
35 लखनऊ
36 रायबरेली
37 अमेठी
38 सुल्तानपुर
39 प्रतापगढ़
40 फर्रुखाबाद
41 इटावा
42 कन्नौज
43 कानपुर शहरी
44 अकबरपुर
45 जालौन
46 झांसी
47 हमीरपुर
48 बांदा
49 फतेहपुर
50 कौशाम्बी
51 फूलपुर
52 प्रयागराज
53 बाराबंकी
54 अयोध्या
55 अंबेडकर नगर
56 बहराइच
57 कैसरगंज
58 श्रावस्ती
59 गोंडा
60 डुमरियागंज
61 बस्ती
62 संत कबीर नगर
63 महाराजगंज
64 गोरखपुर
65 कुशीनगर
66 देवरिया
67 बांसगांव
68 लालगंज
69 आजमगढ़
70 घोसी
71 सलेमपुर
72 बलिया
73 जौनपुर
74 मछलीशहर
75 गाजीपुर
76 चंदौली
77 वाराणसी
78 भदोही
79 मिर्जापुर
80 रॉबर्ट्सगंज
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.