भारत और पाकिस्तान के बीच कितने प्रकार की है सीमा, जानें
इन दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर भारत और पाकिस्तान के बीच कितनी लंबी सीमा है और इसके कितने प्रकार हैं।
भारत सात देशों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। इसमें चीन, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल है। इन दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है और भारत-पाकिस्तान बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में हम जानेंगे कि आखिर भारत और पाकिस्तान के बीच कितनी लंबी सीमा है और यह कितने प्रकार की है।
भारत और पाकिस्तान के बीच कितनी लंबी सीमा है
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच कितनी लंबी सीमा है। आपको बता दें कि भारत-पाक के बीच सीमा लगभग 3,323 किलोमीटर (2,065 मील) लंबी है।
भारत-पाक के बीच कितने प्रकार की है सीमा
भारत और पाकिस्तान के बीच अलग-अलग खंडों में सीमाओं का विभाजन है। इस कड़ी में यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर नियंत्रण रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा तक शामिल है।
-अंतरराष्ट्रीय सीमाः यह सीमा भारत के राज्यों से लगी हुई है, जो कि गुजरात, राजस्थान और पंजाब को पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांतों के बीच विभाजन करती है।
-नियंत्रण रेखा- यह रेखा पूर्ववर्ती जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के क्षेत्र में है। यह कश्मीर से होकर गुजरती है। हालांकि, यह एक वास्तविक सीमा रेखा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधिकारिक सीमा के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं मिली हुई है।
-वास्तविक नियंत्रण रेखा- यह नियंत्रण रेखा सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में मौजूद है। इस सीमा से भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य चौकियों की वास्तविक स्थिति पता चलती है।
अंतरिक्ष से देखी जा सकती है सीमा
भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूद सीमा को अंतरिक्ष से देखा जा सकता है। इस सीमा पर मौजूद करीब 50 हजार खंभों पर भारत द्वारा करीब 1,50,000 तेज रोशनी वाले बल्ब को लगाया गया था, जिससे बॉर्डर पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। ऐसे में रात के समय इस सीमा को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
इस नाम से जानी जाती है सीमा
आपको बता दें कि भारतीय गणराज्य और इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान के बीच सीमांकित रेखा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। साल 1947 में सर सिरिल रेडक्लिफ द्वारा भूमि का सीमांकन किया गया था, जिसके बाद इस सीमा को रेडक्लिफ सीमा के नाम से भी जाना जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है CCTV सिटी, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.