उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है CCTV सिटी, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में यहां के हर जिले को अपने एक उपनाम से जाना जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर यूपी के किस जिले को CCTV सिटी के रूप में भी जाना जाता है।
भारत के उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश प्रमुख राज्य में से एक है। यहां का इतिहास, अनूठी परंपराएं और सांस्कृतिक इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाते हैं। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में यहां प्रत्येक जिले को एक विशेष उपनाम से भी जाना जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को CCTV सिटी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं। इतनी संख्या के साथ यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। ये जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं। यहां कुल चार संभाग हैं, जिनमें पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड शामिल हैं।
कुछ किताबों में हमें बघेलखंड और रोहिलखंड भी देखने को मिलता है। इसके अतिरिक्त, यहां 75 नगर पंचायत, 351 तहसील, 17 नगर निगम और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस जिले में प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जो कि मेंढक आकार में बना हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ है। यह जिला कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
यूपी के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिलों की बात करें, तो सबसे पूर्वी जिला बलिया है। वहीं, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है। सबसे दक्षिणी जिले की बात करें, तो यह सोनभद्र है। वहीं, सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
किस शहर को कहा जाता है CCTV सिटी
अब सवाल है कि आखिर किस शहर को CCTV सिटी के रूप में भी जाना जाता है, तो आपको बता दें कि प्रदेश के गाजियाबाद शहर को हम CCTV सिटी के रूप में भी जानते हैं।
क्यों कहा जाता है CCTV सिटी
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किस वजह से गाजियाबाद को CCTV सिटी के रूप में भी जाना जाता है, तो आपको बता दें कि गाजियाबाद शहर में सुरक्षा और निगरानी को बढ़ाने के लिए अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं।
यह नेटवर्क शहर के लगभग सभी महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों, चौराहों, बाजारों, आवासीय कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों तक फैला हुआ है। इस वजह से इस जिले को हम सीसीटीवी सिटी के रूप में भी जानते हैं।
पढ़ेंः सिंधु जल संधि के निलंबन से भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.