जाने दुनिया के 9 सबसे अमीर राजघराने कौन से हैं

हम में से अधिकांश व्यक्ति अक्सर विश्व के प्रमुख शाही राजघरानों में से एक इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं| लेकिन विश्व में ऐसे भी शाही राजघराने हैं जिनकी सम्पत्ति का मूल्य महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की सम्पत्ति के मूल्य से कहीं अधिक है| आइए इस लेख में हम आपको दुनिया के शीर्ष 9 सबसे अमीर राजघरानों की जानकारी दे रहें हैं|

Dec 1, 2016, 12:12 IST

हम में से अधिकांश व्यक्ति अक्सर विश्व के प्रमुख शाही राजघरानों में से एक इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं और उनके भव्य जीवन और शाही खजाने के बारे में कल्पना करते हैं| लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व में ऐसे भी शाही राजघराने हैं जिनकी सम्पत्ति का मूल्य महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की सम्पत्ति के मूल्य से कहीं अधिक है| आइए इस लेख में हम आपको दुनिया के शीर्ष 9 सबसे अमीर शाही राजघरानों की जानकारी दे रहें हैं|

9. जुआन कार्लोस प्रथम, स्पेन के भूतपूर्व राजा

कुल सम्पत्ति: लगभग 50 लाख डॉलर (करीब 335 करोड़ रूपये)

5 जनवरी 1938 को रोम में जन्मे जुआन कार्लोस प्रथम 22 नवम्बर 1975 से 19 जून 2014 तक स्पेन के राजा थे| वर्तमान में “फिलिप षष्टम” स्पेन के राजा हैं| जुआन कार्लोस प्रथम के पिता का नाम “इन्फेंट जुआन” एवं माता का नाम “मारिया डे” था| इनका धर्म “रोमन कैथोलिक” है| इनकी आय का बड़ा हिस्सा वित्तीय निवेशों के माध्यम से आता है| इसके अलावा इन्होने कई बड़े वन अभ्यारण्यों में अपना पैसा लगाया हुआ है|

Image source: BBC.com

8. कबास बिन सईद अल सईद, ओमान के सुल्तान

कुल सम्पत्ति: लगभग 70 करोड़ डॉलर (करीब 5000 करोड़ रूपये)

18 नवम्बर 1940 को सल्लाह, ओमान में जन्मे कबास बिन सईद अल सईद 23 जुलाई 1970 से ओमान के सुल्तान हैं| इनके पिता का नाम “सईद बिन तैमूर” और माता का नाम “माजून अल मसानी” था| इनका धर्म “इबादी इस्लाम” है| इनकी आय का बड़ा हिस्सा तेल एवं प्राकृतिक गैस संयंत्रों से आता है| इसके अलावा इन्होने कई वित्तीय परिसम्पत्तियों में भी अपना पैसा लगाया हुआ है|

Image source: Money

7. अल्बर्ट द्वीतीय, मोनाको के प्रिंस

कुल सम्पत्ति: लगभग 100 करोड़ डॉलर (6700 करोड़ रूपये)

14 मार्च 1958 को मोनाको में जन्मे अल्बर्ट द्वीतीय 6 अप्रैल 2005 से मोनाको के राजकुमार हैं| उनके पिता का नाम “रेनियर तृतीय” और माता का नाम “ग्रेस कैली” था| इनका धर्म “रोमन कैथोलिक” है| फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक अल्बर्ट द्वीतीय की देश की कई बड़ी कंपनियों में हिस्सा है, जिससे उनको रॉयल्टी मिलती है। इसके अलावा उनका हिस्सा दुनिया के बड़े-बड़े फंड हाउस में भी है|

Image source: newsrep.net

भारत की करेंसी नोटों का इतिहास और उसका विकास

6. अहमद बिन खलीफा अल थानी, कतर के पूर्व शेख 

कुल सम्पत्ति: लगभग 250 करोड़ डॉलर (16 हजार करोड़ रूपये)

1 जनवरी 1952 को दोहा, कतर में जन्मे अहमद बिन खलीफा अल थानी 27 जून 1995 से 25 जून 2013 तक कतर के शेख थे| उनके पिता का नाम “खलीफा बिन अहमद अल थानी” और माता का नाम “हिजा बिन्त अहमद अल अत्तियाह” था| इनका धर्म “सुन्नी इस्लाम” है| फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक अहमद बिन खलीफा अल थानी की आय का मुख्य स्रोत तेल एवं प्राकृतिक गैस संयंत्र, मीडिया और निवेश है| इसके अलावा वह बड़ी-बड़ी कम्पनियों को कर्ज देने का कारोबार भी करते हैं|

Image source: rssing.com

5. हैंस एडम द्वित्तीय, लिचटेंस्टेन (यूरोप) के प्रिंस 

कुल सम्पत्ति: लगभग 350 करोड़ डॉलर (23 हजार करोड़ रूपये)

14 फरवरी 1945 को ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में जन्मे हैंस एडम द्वित्तीय 13 नवम्बर 1989 से स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच स्थित छोटे से देश लिचटेंस्टेन के प्रिंस हैं| इनके पिता का नाम “फ्रेंज जोसेफ द्वित्तीय” और माता का नाम “काउंटेस जोर्जिना वोन विल्चेक” था| इनका धर्म “रोमन कैथोलिक” है| हैंस एडम द्वित्तीय विलासितापूर्ण जीवन जीने के कारण पूरे यूरोप में प्रसिद्ध है| उनके आय का एक बड़ा हिस्सा ग्लोबल ट्रस्टों में किए गए निवेश से आता है|

Image source: InsistPost.com

भारत में रुपया कैसे, कहां बनता है और उसको कैसे नष्ट किया जाता है?

4. मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, दुबई के अमीर शेख

कुल सम्पत्ति: लगभग 400 करोड़ डॉलर (27 हजार करोड़ रूपये)

15 जुलाई 1949 को दुबई में जन्मे मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम 4 जनवरी 2006 से दुबई के अमीर शेख हैं| इसके अलावा 11 फरवरी 2006 से वह संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और उप-राष्ट्रपति हैं| उनके पिता का नाम “राशिद बिन सईद अल मकतूम” और माता का नाम “लतीफा बिन्द हमदान अल नाहयान” था| इनका धर्म “इस्लाम” है| इनके आय का मुख्य हिस्सा दुबई में चलने वाली लग्जरी यॉट और कच्चे तेल से आता है|

Image source: Dubai

3. खलीफा बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान, आबूधाबी के अमीर

कुल सम्पत्ति: लगभग 1500 करोड़ डॉलर (1.05 लाख करोड़ रूपये)

25 जनवरी 1948 को अल आइन में जन्मे खलीफा बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान 2 नवम्बर 2004 से आबूधाबी के अमीर हैं| इसके अलावा 3 नवम्बर 2004 से वह संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर हैं| उनके पिता का नाम “जायद बिन सुल्तान अल नाहयान” और माता का नाम “हस्सा बिन्त मोहम्मद बिन खलीफा अल नाहयान” था| इनका धर्म “इस्लाम” है| फोर्ब्स के मुताबिक, इनकी आय का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल से आता है। इसके अलावा वह 62,700 करोड़ डॉलर का सबसे बड़ा फंड भी चलाते हैं।

Image source: Quotesgram

प्राचीन भारत के 5 खोये हुए खजाने

2. हसनल बोलकेस, ब्रुनेई के सुल्तान

कुल सम्पत्ति: लगभग 2000 करोड़ डॉलर (करीब 1.34 लाख करोड़ रूपये)

15 जुलाई 1946 को बन्दरसेरी, ब्रुनेई में जन्मे हसनल बोलकेस 4 अक्टूबर 1967 से ब्रुनेई के सुल्तान हैं| इनके पिता का नाम “सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन तृतीय” तथा माता का नाम “पेंगिरण अनक दमित” था| इनका धर्म “सुन्नी इस्लाम” है| ब्रुनेई के सुल्तान का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी उनके लग्जरी बंगले और कभी उनकी महंगी कारों के क्लेक्शन की तस्‍वीरें अखबारों में छपती है। इनके पास 24 कैरेट सोने से बनी रॉयल रॉस कार भी है। इनकी आय का बड़ा हिस्सा तेल एवं प्राकृतिक गैस कारोबार से आता है। इसके अलावा वह दुनिया के बड़े फंड्स में भी निवेश करते हैं।

Image source: IBTimes UK

1. भूमिबोल अदुलयादेज, थाईलैंड के राजा

कुल संपत्ति: लगभग 3000 करोड़ डॉलर (2.01 लाख करोड़ रुपए)

5 दिसंबर 1927 को कैम्ब्रिज, अमेरिका में जन्मे भूमिबोल अदुलयादेज 9 जून 1946 से 13 अक्टूबर 2016 तक थाईलैंड के राजा थे| 13 अक्टूबर 2016 को उनकी मृत्यु हो गई थी| इनके पिता का नाम “महीडोल अदुलयादेज” और माता का नाम “श्रीनगरीन्द्रा” था| इनका धर्म “बौद्ध धर्म” था| थाईलैंड के इतिहास में वह सबसे लंबे समय तक राजा बनने वाले व्यक्ति थे| टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भूमिबेल का प्रमुख कारोबार डायमंड बिजनेस था| इसके अलावा उनके आय का बड़ा स्रोत सीमेंट उद्योग और थाईलैंड के बड़े कॉमर्शियल बैंक सियाम कॉमर्शियल बैंक में हिस्‍सेदारी था|

Image source: viratpost

भारत की उपलब्धियों के बारे में रोचक तथ्य

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News