1. Home
  2. Hindi
  3. UPSC: सिविल सेवा में कौन-कौन सी हैं Uniform Services, जानें

UPSC: सिविल सेवा में कौन-कौन सी हैं Uniform Services, जानें

UPSC: देशभर में लाखों युवाओं का सपना होता है कि वे सिविल सेवा परीक्षा पास करें और अधिकारी बनें। इस लेख के माध्यम से आपको सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर मिलने वाली ऐसी सेवाओं के बारे में पता चलेगा, जिसमें सेवा के दौरान वर्दी मिलती है। 

UPSC: सिविल सेवा में कौन-कौन सी हैं Uniform Services, जानें
UPSC: सिविल सेवा में कौन-कौन सी हैं Uniform Services, जानें

UPSC:  सिविल सेवा परीक्षा देश में कठिन परीक्षाओं में शामिल है। इसे पास करने के लिए हर साल लाखों युवा प्रयास करते हैं, लेकिन इसमें से केवल कुछ ही युवाओं को सफलता मिलती है। वहीं, कई युवाओं का यूपीएससी के बाद वर्दी पहनकर सेवा करने का मन होता है, जिसमें कंधे पर सितारे चमके। हालांकि, सिविल सेवा में वर्दी वाली सेवाएं कम होने की वजह से बहुत ही कम युवाओं का यह सपना सच हो पाता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको सिविल सेवा में ऐसी सेवाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अभ्यर्थी को पहनने के लिए वर्दी मिलती है। जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

 

सिविल सेवा पास करने पर तीन प्रकार की मिलती हैं सेवाएं

 

सिविल सेवा में तीन प्रकार की सेवाएं होती हैं, जो कि ऑल इंडिया सर्विस, ग्रुप ए सिविल सर्विसेज और ग्रुप बी सिविल सर्विसेज होती हैं। इसमें ऑल इंडिया सर्विसेज में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस की सर्विस शामिल होती है। वहीं, ग्रुप ए सिविल सर्विसेज में 16 प्रकार की सेवाएं होती हैं, जबकि ग्रुप बी सिविल सर्विसेज में 5 प्रकार की सेवाएं होती हैं। 

 

ऑल इंडिया सर्विसेज

 

1.IAS

2.IPS

3.IFS

 

ग्रुप ए सर्विसेज

 

 

1.भारतीय विदेश सेवा (IFS)

2.भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा (IAAS)

3.भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS)

4.भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा (ICLS)

5.भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS)

6.भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES)

7.भारतीय सूचना सेवा (IIS)

8.भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (IOFS)

9.भारतीय संचार वित्त सेवा (ICFS)

10.भारतीय डाक सेवा (IPoS)

11.भारतीय रेल लेखा सेवा (IRAS)

12.भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS)

13.भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS)

14.भारतीय राजस्व सेवा (IRS)

15.भारतीय व्यापार सेवा (ITS)

16.रेलवे सुरक्षा बल (RPF)



ग्रुप बी सर्विसेज

 

 

1.सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सर्विसेज

2.डानिक्स

3.डानिप्स

4.पुड्डुचेरी पुलिस सर्विस

5.पुड्डुचेरी सिविल सर्विस



इन सेवाओं में मिलती है वर्दी 

 

 

भारतीय पुलिस सेवा

 

अभ्यर्थी को सिविल सेवा पास करने पर आईपीएस यानि भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी बनने पर खाकी वर्द मिलती है। इसके तहत अभ्यर्थी को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके बाद अभ्यर्थी को पुलिस में वरिष्ठ पद पर तैनात किया जाता है। इस नौकरी की शुरुआत कंधे पर लगे सितारों के साथ शुरू होती है। 



भारतीय राजस्व सेवा

 

भारतीय राजस्व सेवा में भी अभ्यर्थी को खाकी वर्दी पहनने का मौका मिलता है। दरअसल, भारतीय राजस्व सेवा में  दो तरह की सेवाएं होती हैं, जिसमें एक इंकम टैक्स व दूसरी कस्टम व कस्टम एक्साइज होती है। इस सेवा के तहत कस्टम में सफेद वर्दी व कस्टम एक्साइज में खाकी वर्दी पहनने का मौका मिलता है। दोनों ही विभागों में वरिष्ठ पद पर भर्ती होती है और आयात व निर्यात पर निगरानी से जुड़े कार्य होते हैं। 



रेलेव सुरक्षा बल

 

रेलवे सुरक्षा बल में भी अभ्यर्थी को वर्दी पहनने का मौका मिलता है। इसमें भी वरिष्ठ पदों पर भर्ती की जाती है। इस सेवा में अभ्यर्थी को रेलवे सुरक्षा से जुड़ी चीजें संभालनी होती हैं। साथ ही रेलवे में होने वाले अपराधों पर भी काबू करना होता है। जिन अभ्यर्थियों की वर्दी के साथ रेलवे में भी दिलचस्पी होती है, वे इस सेवा का चयन करते हैं।



डानिप्स

 

डानिप्स(DANIPS) का अर्थ है दिल्ली, अंडमान- निकोबार, लक्षद्वीप, दमन-दीव और दादर-नागर हवेली पुलिस सेवा। इस सेवा के तहत ऊपर दी गई जगहों पर सेवा करने का मौका मिलता है। यह सेवा पुलिस की होती है, जिसमें वरिष्ठ पदों पर तैनात किया जाता है। हालांकि, इस सेवा में पुलिस वर्दी पर आईपीएस की जगह दानिप्स लिखा होता है। साथ ही दानिप्स अधिकारियों के पास आईपीएस के मुकाबले कम अधिकार होते हैं। 




पुड्डुचेरी पुलिस सेवा

 

पुड्डुचेरी पुलिस सेवा में भी अभ्यर्थियों को वर्दी पहनने का मौका मिलता है। यह सेवा केवल पुड्डुचेरी के लिए होती है, जिसका चयन यूपीएससी के माध्यम से किया जाता है। 



पढ़ेंः IAS Success Story: ऑनलाइन तैयारी से खुद से तैयार करे Notes, IAS बनीं तेजस्वी राणा