This is an archived article last updated on Nov 2, 2023. The information may be outdated.

AAI JE ATC Application Form 2023: जूनियर एग्जीक्यूटिव के 496 पदों के लिए आवेदन शुरू, aai.aero पर करें Apply

Last Updated: Nov 2, 2023, 10:27 IST

AAI JE ATC Application Form 2023: एएआई जेई एटीसी आवेदन पत्र भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एएआई जूनियर एक्जीक्यूटिव के लिए aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 हैं।

AAI JE ATC एप्लीकेशन फॉर्म 2023 के बारे में सभी डिटेल यहां से प्राप्त करें
AAI JE ATC एप्लीकेशन फॉर्म 2023 के बारे में सभी डिटेल यहां से प्राप्त करें

AAI JE ATC Application Form 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एएआई जेई एटीसी परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू कर दी है । जूनियर एक्जीक्यूटिव - एयर ट्रैफिक कंट्रोल परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर एक्टिव है। अभ्यर्थी जो आवेदन करना चाहते हैं वे सभी पात्र उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भर जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2023 हैं।

AAI JE ATC Recruitment 2023: जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल परीक्षा हाइलाइट

AAI JE एटीसी भर्ती 2023 अभियान,जूनियर एक्जीक्यूटिव - एयर ट्रैफिक कंट्रोल (जेई एटीसी) के 496 पदों के लिए चलाया जा रहा है। आप नीचे दी तालिका में एएआई जेई 2023 परीक्षा के बारे में सभी डिटेल देख सकते हैं:

एएआई जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2023

संगठन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई)

पद का नाम

जूनियर एग्जीक्यूटिव

विभाग

हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी)

रिक्त पद

496

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

ऑनलाइन पंजीकरण

1 से 30 नवंबर 2023

आधिकारिक साइट

https://aai.aero

AAI JE ATC Bharti 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की तिथि: 01 नवंबर
  • आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख: 30 नवंबर

AAI JE ATC 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

एएआई जेई एटीसी 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

  • एएआई की वेबसाइट https://aai.aero/ पर जाएं।
  • होम पेज "करियर" या "भर्ती" टैब पर क्लिक करें।
  • एएआई एटीसी भर्ती 2023 अधिसूचना देखें।
  • इसके बाद "ऑनलाइन आवेदन करें" या "पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • किसी भी उपलब्ध तरीके का उपयोग करके 1000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र चेक करें ।
  • अपने आवेदन जमा करें।

AAI JE 2023: आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 2, 2023, 10:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News