अलर्ट: बैंक नोट प्रेस में 86 जूनियर टेक्निशियन व अन्य पदों के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन
बैंक नोट प्रेस, देवास ने जूनियर टेक्निशियन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, सुपरवाइजर, सेफ्टी ऑफिसर एवं वेलफेयर ऑफिसर पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं.
बैंक नोट प्रेस, देवास ने जूनियर टेक्निशियन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, सुपरवाइजर, सेफ्टी ऑफिसर एवं वेलफेयर ऑफिसर पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 9 नवंबर 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या- BNP/HR/13/2017
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 9 नवम्बर 2018
चयनित केन्द्रों पर आयोजित किये जाने वाले ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट की संभावित तिथि- नवंबर/दिसंबर 2018
रिक्ति विवरण:
कुल पद- 86
जूनियर टेक्निशियन (इंक फैक्ट्री)- 30 पद
जूनियर टेक्निशियन (प्रिंटिंग & प्लेटमेकिंग)- 9 पद
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट- 18 पद
सुपरवाइजर (प्रिंटिंग एंड प्लेटमेकिंग)- 15 पद
सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल)- 1 पद
सुपरवाइजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी)- 1 पद
सुपरवाइजर (एयर कंडीशनिंग)- 2 पद
सुपरवाइजर (टेक्निकल सपोर्ट-सिविल)- 3 पद
सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री)- 5 पद
सेफ्टी ऑफिसर- 1 पद
वेलफेयर ऑफिसर- 1 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता-
जूनियर टेक्निशियन (इंक फैक्ट्री)- आईटीआई/डाईस्टफ टेक्नोलॉजी/पेंट टेक्नोलॉजी/सर्फेस कोटिंग टेक्नोलॉजी/प्रिंटिंग इंक टेक्नोलॉजी/प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या बीएनपी भर्ती 2018 के लिए मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से समकक्ष डिग्री.
जूनियर टेक्निशियन (प्रिंटिंग & प्लेटमेकिंग)- प्रिंटिंग और प्लेटमैकिंग ट्रेड में जैसे लिथो ऑफ़सेट मशीन माइंडर, लेटर प्रेस मशीन माइंडर, ऑफ़सेट प्रिंटिंग, प्लेटमैकिंग, इलेक्ट्रोप्लाटिंग, हैंड कंपोज़िंग में आईटीआई प्रमाण पत्र. एआईसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या बीएनपी भर्ती 2018 के लिए मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री.
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट- कम से कम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट एवं कंप्यूटर का ज्ञान होने के साथ इंग्लिश में 40 शब्द प्रति मिनट की एवं हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए. ऑफिस असिस्टेंस में दक्षता या समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से.
आयु सीमा:
जूनियर टेक्निशियन- 25 वर्ष
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट- 28 वर्ष
सुपरवाइजर- 30 वर्ष
सेफ्टी ऑफिसर- 30 वर्ष
वेलफेयर ऑफिसर- 30 वर्ष
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक देखें.
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जायेगा.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 9 नवंबर 2018 तक या इससे पहले वेबसाइट www.bnpdewas.spmcil.com से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क:
400 रुपया (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं.)
यह भी पढ़ें: सामान्य ज्ञान क्विज
इस नौकरी को पाने के लिए पढ़ें करेंट अफेयर्स