क्या आप भी परेशान हैं सुबह की नींद से? अपनाएं ये आसान तरीकें और भगाएं नींद को दूर

क्या आपको भी सुबह उठने में परेशानी का सामना करना पड़ता है या कई बार प्रयास के बाद भी आप सुबह उठने में समक्ष नहीं हैं??? तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है| क्यूंकि आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताने जा रहें हैं जिनकी मदद से आपको सुबह उठने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा|

Best ways for rising early in the morning
Best ways for rising early in the morning

सुबह उठने की आदत सफलता पाने के लिए बहुत ही ज़रूरी है और हर किसी ने बचपन से यह अपने बड़ों से सुना होगा की सुबह जल्दी उठना चाहिए| दरअसल सुबह जल्दी उठने के कई लाभ हैं| सुबह के समय आपका दिमाग ज्यादा फ्रेश होता है| छात्रों के लिए तो सुबह का समय पढ़ाई करने के लिए काफी लाभदायक है| सुबह दिमाग ज्यादा अच्छी तरह से चीजों को समझ पाता है जिस कारण आपको किसी भी टॉपिक को समझने में आसानी होती है और जो भी पढ़ा है वह लम्बे समय तक याद रहता है| छात्रों के साथ-साथ सुबह का समय सभी के लिए अच्छा है| हम में से अधिकतर लोगों ने कई तरह के प्रयास भी किये होंगे की जल्दी कैसे उठा जाये, कुछ लोग अपने अपनाए प्रयास में सफल भी हुए होंगे और कुछ असफल| दरअसल कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर सुबह जल्दी उठने में सफलता प्राप्त की जा सकती है|

यदि आपको भी सुबह उठने में परेशानी का सामना करना पड़ता है या कई बार प्रयास के बाद भी आप सुबह उठने में समक्ष नहीं हैं तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है| क्यूंकि आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताने जा रहें हैं जिनकी मदद से आपको सुबह उठने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा|

अकस्मात् परिवर्तन न करें  :

सुबह जल्दी उठने के लिए खास तौर पर इस बात का ध्यान दें की कभी भी शुरुआत में एकदम से उठने का टाइम फिक्स न कर ले| सुबह उठने की अगर आदत डालनी है तो इसकी शुरुआत धीरे–धीरे करे| क्यूंकि आप काफी लम्बे समय से लेट उठते आ रहे हो और आप एकदम से सुबह जल्दी नए टाइम पर उठोगे तो आपका  शारीर आपका साथ बिलकुल भी नहीं देगा| इसलिए जब भी सुबह उठने की शुरुआत करनी है तो धीरे–धीरे करे ताकि आपको परेशानी भी न हो और आराम से आपकि उठने की आदत भी बदल जाए| जैसे कि यदि आप सुबह 8 बजे उठते हैं तो कोशिश करें कि अगले दिन से सुबह 7 बजे उठने की, या फिर दूसरा तरीका यह है कि हर दिन सुबह 15 मिनट पहले उठना शुरू करें और जैसे ही एक हफ्ते आप इस रुटीन को फॉलो करेंगे आप आसानी से अपने निर्धारित समय पर उठने के समक्ष हो जायेंगे| इस तरह से शुरुआत करने पर आपकी बॉडी भी आपका साथ देगी और आप सुबह उठने का आनंद भी ले पाएंगे|

निश्चित समय सारणी :     

जल्दी उठने के लिए सबसे पहले हमारा समय सरणी का सही होना ज़रूरी है| बिना सही समय सारणी के हम कभी भी जल्दी उठने की आदत नही डाल सकते है| सभी काम के लिए यदि टाइम टेबल बना लिया जाये तो जल्दी उठने की आदत अपने आप पड़ जाएगी और सभी कार्य समयानुसार होने लगेंगे| किसी भी कार्य में सफलता के लिए समय सारणी का होना अति आवश्यक है| जैसे यदि आप एक छात्र हैं तो अपने स्कूल और बाकि की गतिविधियों के अनुसार एक समय सरणी बनाएं और उसके अनुसार ही अपने दिनचर्या को फॉलो करें|

अगर आपको भी गणित लगती है अच्छी तो आपका भविष्य है उज्जवल, जाने कैसे?

समय पर सोएं :

अच्छे से सोने का यह मतलब नहीं है कि जब भी आपको समय मिले तब आठ घंटे सो लें|  समय पर सोना हर किसी के लिए बहुत आवश्यक है तो आप जल्दी उठने की आदत डालने से पहले समय पर सोना शुरू करें और जब भी सोने जाएँ इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स को खुद से दूर रख कर सोएं जैसे- फ़ोन, टैब या अन्य चीजें| ताकि आप बिना किसी परेशानी आराम से पूरी नींद ले सकें| ध्यान रखें कि आपके सोने का समय कुछ इस प्रकार हो कि आप 6-8 घंटे कि अच्छी नींद ले पाएं| यदि कभी आप अपने सोने के नियमित समय से एक घंटे पहले ही थका हुआ महसूस कर रहे हों, तो कोशिश करें की उस दिन थोड़ा जल्दी ही सो जाएँ| इससे आपको अगले दिन सुबह बहुत अच्छा महसूस होगा|

सुबह जल्दी उठने के लाभ :

1. सुबह जल्दी उठने की आदत करती है तनाव कम,

2. सुबह जल्दी उठने के फायदे ऊर्जावान बनाने में है मददगार, 

3. सुबह जल्दी उठने से आपको व्यायाम के लिए समय मिलता है|

यदि आप इन आसान तरीकों को अपनाएं तो आप भी सुबह उठने का लाभ उठा सकते हैं| जहाँ तक बात की जाए छात्रों की तो सुबह उठना उनके लिए काफी लाभप्रद है तो आज से ही इन तरीकों को अपने जीवनशैली में शामिल करें और आप खुद महसूस करेंगे की इन आसान तरीकों कि मदद से बहुत ही जल्द आपको भी समय पर उठने की आदत हो जाएगी जिस कारण आपके दिन का सारा काम बिना किसी तनाव अच्छे से हो पायेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे|

शुभकामनायें !!

आप जानते है उन 99 Short Sentences को जो अंग्रेजी में सबसे अधिक प्रयोग होते है, नही, तो यह ज़रूर पढ़ें

Jagran Play
खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

Related Stories