National Sports Day Quiz 2025: इस खेल दिवस पर भाग ले और जीते फिट इंडिया मर्चेंडाइज़, ये रहा लिंक
National Sports Day Quiz 2025 का आयोजन फिट इंडिया और MyGov द्वारा 21 से 31 अगस्त तक किया जा रहा है। 15–29 वर्ष के भारतीय युवा इसमें भाग ले सकते हैं। 20 प्रश्नों वाले इस ऑनलाइन क्विज़ में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र मिलेगा, जबकि टॉप 10 विजेताओं को फिट इंडिया मर्चेंडाइज़ से सम्मानित किया जाएगा।
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। इस मौके पर फिट इंडिया और MyGov ने मिलकर एक विशेष क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की है। इसका उद्देश्य खेलों के महत्व और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह क्विज़ युवाओं को खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस की आदतों से जोड़ने का अनोखा अवसर देगा।
T20 World Cup 2026: अभी तक कितनी टीमों ने किया क्वालीफाई, कब और कहाँ होगा टूर्नामेंट
क्विज़ हाई लाइट्स
-
तिथि: 21 अगस्त 2025, दोपहर 12:00 बजे से 31 अगस्त 2025, रात 11:45 बजे तक
-
पात्रता: 15–29 वर्ष की आयु के सभी भारतीय नागरिक
-
प्रारूप: ऑनलाइन क्विज़ (प्रत्येक प्रतिभागी को केवल 1 प्रयास, यूनिक मोबाइल/ईमेल के आधार पर)
-
समय सीमा: 8 मिनट
-
प्रश्न: 20 प्रश्न, कुल 100 अंक (पासिंग स्कोर – 50 अंक)
-
भाषा: कोई भी (भाषा पर कोई प्रतिबंध नहीं)
-
भाग लेने का तरीका: आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण और प्रयास करें [quiz.mygov.in/quiz/fit-india-national-sports-day-quiz-2025]
पुरस्कार और प्रमाणपत्र
-
सभी प्रतिभागी: ई-प्रमाणपत्र (क्विज़ पूरी करते ही डाउनलोड किया जा सकता है)
-
शीर्ष 10 विजेता: फिट इंडिया मर्चेंडाइज़ (आधिकारिक गिफ्ट्स)
-
विशेष बात: कोई नकारात्मक अंकन नहीं; प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना MyGov प्रोफाइल अपडेटेड रखें ताकि पुरस्कार सही तरीके से पहुँच सके।
उद्देश्य और थीम
-
खेल खेलने के फायदों को बढ़ावा देना
-
स्वस्थ और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना
-
2025 की थीम: "Sport to Promote Peaceful Societies" – यानी खेलों के माध्यम से एकता, भाईचारा और शांति को बढ़ावा देना
क्विज़ में शामिल प्रमुख थीम
-
खेलों का इतिहास
-
भारतीय खेल आइकॉन
-
फिट इंडिया मूवमेंट के उद्देश्य
-
खेलों का वैश्विक महत्व और पहल
अतिरिक्त गतिविधियाँ (29–31 अगस्त)
-
खेलों पर वाद-विवाद और चर्चा
-
फिटनेस टॉक्स
-
पारंपरिक/स्थानीय खेल प्रतियोगिताएँ
-
साइक्लिंग ड्राइव और जागरूकता अभियान
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.