Bihar ANM Result 2026 OUT: बिहार एएनएम रिजल्ट shs.bihar.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें PDF
Bihar ANM Result 2026 OUT: बिहार एएनएम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परिणाम के आधार पर कुल 7,780 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Bihar ANM Result 2026 OUT: बिहार एएनएम भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार (SHS Bihar) ने इसका परिणाम आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार एएनएम परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार, कुल 7,780 उम्मीदवारों को अगले चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे PDF को ध्यान से चेक करें और अपना रोल नंबर सही ढंग से मिलान करें।
यह परीक्षा 17 से 19 दिसंबर 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। मेरिट के आधार पर, विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध रिक्तियों के 1:1.5 अनुपात में उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया गया है।
उम्मीदवार SHS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं।
बिहार एएनएम रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड लिंक
बिहार एएनएम रिजल्ट 2026 का PDF डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
| Bihar ANM Result 2026 PDF Link |
Bihar ANM Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से बिहार एएनएम रिजल्ट 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले SHS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर Human Resource सेक्शन में Result पर क्लिक करें।
-
फिर LIST OF CANDIDATES SHORTLISTED FOR DOCUMENT VERIFICATION FOR ANM POST UNDER ADVT. NO. 08_25 लिंक पर क्लिक करें।
-
लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
PDF में अपना रोल नंबर खोजें।
-
रिजल्ट PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
बिहार एएनएम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब होगा?
स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार के तहत एएनएम भर्ती 2025 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) 27 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज सत्यापन के लिए राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW), शेखपुरा, पटना-14 में निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.