10th Result 2026 Bihar Board: कहां और कैसे चेक करें मैट्रिक का रिजल्ट, जानें
10th Result 2026 Bihar Board: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक का रिजल्ट आज 29 मार्च, 2026 को दोपहर 1.15 पर घोषित किया। जिसमें लड़कियों ने मारी बाजी। जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की परवीन ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। बिहार बोर्ड ने लगातार 8वीं बार देश में सबसे पहले परिणाम घोषित करने का रिकॉर्ड बनाया। लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें जागरण जोश के साथ।
यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026
Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) हर साल लाखों स्कूली छात्रों की परीक्षा आयोजित करने और सबसे पहले परिणामों को घोषित करने के लिए जाना जाता है। इस बार भी बिहार बोर्ड ने लगातार 8वीं बार देश में सबसे पहले मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस वर्ष करीब 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। समय पर परीक्षा आयोजन और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर बोर्ड ने अपनी कार्यशैली एक बार फिर साबित की है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 15 लाख छात्र - छात्राएं शामिल हैं। बोर्ड अधिकारियों द्वारा कक्षा 10वीं के परिणामों को घोषित करने का ऑफिशियल नोटिस भी 10 बजे जारी कर दिया गया था। यह परिणाम बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 29 मार्च, 2026 को जारी कर दिया गया है।
10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी सहित प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र 33% अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना होगा। टॉप 10 में नालंदा से 3 छात्रों ने बाजी मारी है। जिनमें 9वें स्थान पर हाईस्कूल रामपुर नगरनौसा के छात्र आनंद कुमार है, जबकि 10वें स्थान पर प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल हरनौत की छात्रा दिव्या कुमारी और डीपी रॉय हाई स्कूल दीपनगर कोरय का छात्र सत्या राज है।
इस साल बिहार बोर्ड में Prize Money बढ़ाई गई है, प्रथम आने वाले को 2 लाख रूपये, दूसरे स्थान पर 1.5 लाख और तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र - छात्राओं को 1 लाख रूपये की राशि दी जाएगी।
बिहार बोर्ड ने घोषणा की है कि 2026 की मैट्रिक परीक्षा में 81.79 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। यह परीक्षा में शामिल हुए 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों के समग्र प्रदर्शन को दर्शाता है। चल रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिंगवार प्रदर्शन और टॉपर्स की सूची सहित विस्तृत आंकड़े साझा किए जा रहे हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय की परवीन ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके इस वर्ष की परीक्षा में असाधारण शैक्षणिक प्रदर्शन किया है।
कल शाम तक 10वीं परीक्षा परिणामों 2026 को घोषित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं। अब बस थोड़ी देर में परिणामों की घोषणा। दो छात्राएं टॉपर्स लिस्ट में शामिल। 15 लाख स्टूडेंट कक्षा 10वीं में शामिल हुए थे, जिनमें से 81.97% छात्र हुए पास। पुष्पांजलि कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया
बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम 2026 की घोषणा के कुछ दिनों बाद छात्र अपने संबंधित स्कूल से अपनी Original Marksheet प्राप्त कर सकते हैं।अभिभावक और स्टूडेंट अपना बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 रोल नंबर, रोल कोड और कैप्चा का उपयोग करके देख सकते हैं। उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या, लिंगवार उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स की सूची आदि की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बस थोड़ी देर में की जाएगी।।
बिहार बोर्ड टॉपर्स को नकद पुरस्कार देता है: पिछले साल प्रथम स्थान पाने वाले को 2 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 1.5 लाख रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले को 1 लाख रुपये। चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये देकर सम्मानित किया गया था।
प्रत्येक विषय 100 अंकों का होता है और कक्षा 10वीं में पास होने के लिए आपको कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने आवश्यक है। जो छात्र इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाते, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना होगा।
बिहार मैट्रिक परीक्षा परिणामों की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि श्री सुनील कुमार, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा आज दिनांक 29.03.2026 को अपराह्न 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ० बी० राजेन्दर, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग उपस्थित रहे।
मैट्रिक की ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, Practical Marks, डिवीजन, प्रतिशत/ग्रेड और पास/फेल स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल, बीएसईबी 10वीं के परिणाम 2025 में टॉप 10 मेरिट सूची में कुल 123 छात्र शामिल थे, जिनमें 63 लड़के और 60 लड़कियां थीं। कुल 25 छात्रों ने रैंक 1 से 5 के बीच स्थान प्राप्त किए थे, जबकि 98 छात्र रैंक 6 से 10 के बीच शामिल रहे।
Bihar Board 10th Result 2026 Date: मैट्रिक परीक्षा कब हुई थी?
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जिसके बाद 27 फरवरी से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया था। जो कि पहले 10 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य 13 मार्च तक पूरा कर लिया गया है।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #Matric_Result_2026 #BiharBoardResult pic.twitter.com/VEt5apzW2b
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 29, 2026
Bihar Board 10th Result 2026 Date: हाइलाइट्स
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के समय बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा किया जायेगा। बोर्ड से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें:
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) |
| कक्षा | 10वीं मैट्रिक |
| छात्रों की संख्या | लगभग 15 लाख छात्र - छात्राएं |
| परीक्षा तिथि | 17 फरवरी से 25 फरवरी, 2026 के बीच |
| मूल्यांकन प्रक्रिया | 27 फरवरी से 10 मार्च, 2026 |
| परिणाम जारी होने की तिथि | घोषित |
| ऑफिशियल वेबसाइट | biharboardonline.bihar.gov.in या रिजल्ट पोर्टल results.biharboardonline.com |
10th result 2026 bihar board link: मैट्रिक रिजल्ट कहां चेक करें
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर करके बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
-
results.biharboardonline.com
-
matricbiharboard.com
-
biharboardonline.bihar.gov.in
-
matricresult2026.com
Bihar Board 10th Result 2026 Official Notice
बिहार बोर्ड अब पूरी तरह से कक्षा 10वीं के लगभग 15 लाख छात्र - छात्राओं के परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए तैयार है। जी हां, बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट जारी कर दी गई है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 मार्च में जारी किए जाएंगे। छात्रों की सुविधा के लिए हमने ऑफिशियल नोटिस इस लेख में उपलब्ध करा दिया गया है।
Bihar Board 10th Result 2026 Date Out
| बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम 2026: तिथि और समय | |
| BSEB कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 की तिथि | 29 मार्च, 2026 |
| BSEB कक्षा 10वीं का परिणाम 2025 का समय | दोपहर 1 बजे (घोषित) |
Bihar Board 10th Result 2026: कैसे चेक करें?
वेबसाइट matricbiharboard.com अब ठीक से काम कर रही है, जिससे छात्र बिना किसी बड़ी समस्या के बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। पहले, भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी लोड हो रही थी, लेकिन अब परिणाम देखने में कोई परेशानी नहीं है।
BSEB मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से अपना रिजल्ट स्वयं से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज कक्षा 10 रिजल्ट वाले टैब पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
-
“Submit” पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही देखने के लिए अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.