Bihar BPSC Special Teacher Admit Card 2026 Date OUT: बिहार स्पेशल टीचर एडमिट कार्ड इस दिन, देखें आधिकारिक नोटिस

Last Updated: Jan 20, 2026, 15:02 IST

Bihar BPSC Special Teacher Admit Card 2026: बिहार बीपीएससी स्पेशल टीचर भर्ती 2025 के तहत 7279 पदों के लिए होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 जनवरी को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार BPSC स्पेशल टीचर एडमिट कार्ड 2026
बिहार BPSC स्पेशल टीचर एडमिट कार्ड 2026

Bihar BPSC Special Teacher Admit Card 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 7279 पदों के लिए बीपीएससी स्पेशल टीचर भर्ती 2025 की घोषणा की है। स्पेशल टीचर की परीक्षा 29 जनवरी 2026 को होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 22 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे। इस भर्ती का उद्देश्य स्पेशल एजुकेटर के पदों को भरना है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे bpsc.bihar.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSC Special Teacher Admit Card 2025 Date Notice

BPSC स्पेशल टीचर एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि से जुड़ी सूचना आज 20 जनवरी 2026 को जारी कर दी गई है। इस नोटिस में एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और जरूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक एडमिट कार्ड नोटिस को देखकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Screenshot 2026-01-20 144615

BPSC Special Teacher Exam Schedule 2025: परीक्षा शिफ्ट और समय

बिहार BPSC स्पेशल टीचर परीक्षा शेड्यूल जारी हो गया है। परीक्षा एक ही दिन दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक प्राइमरी टीचर (क्लास 1–5) के लिए होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक मिडिल टीचर (क्लास 6–8) के लिए होगी। उम्मीदवार अपने विषय और शिफ्ट का समय ध्यान से देखें।

विवरण

पहली शिफ्ट

दूसरी शिफ्ट

परीक्षा तिथि

29 जनवरी 2026

29 जनवरी 2026

समय

सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 तक

दोपहर 2:30 से शाम 5:00 तक

कक्षा स्तर

प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1–5)

मिडिल स्कूल (कक्षा 6–8)

विषय

हिंदी, उर्दू, बंगाली

गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 20, 2026, 15:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News