Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2023: 27 अप्रैल को आएगा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां देखें आधिकारिक नोटिस

Apr 26, 2023, 14:38 IST

Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2023: बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2023 को सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। बिहार पुलिस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक 27 अप्रैल,2023 को ऑफिशियल साइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

Bihar Police Prohibition Constable Admit Card, Exam 2023 Date
Bihar Police Prohibition Constable Admit Card, Exam 2023 Date

Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2023 Out: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्सटेबल (CSBC Bihar) ने बिहार प्रोहिबिशन कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 (Bihar Police Prohibition Constable Exam) का एडमिट कार्ड (Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2023) सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अप्रैल 2023 को रिलीज किया जाएगा। उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक साइट के माध्यम से बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सीएसबीसी (CSBC) की ऑफीशियल वेबसाइट  csbc.bih.nic.in पर जाना होगा। उम्मीदवार इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी नोटिस के मुताबिक, बिहार प्रोहिबिशन कांस्टेबल प्रवेश पत्र  2023 27 अप्रैल, 2023 को उपलब्ध होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को csbc.bih.nic.in वेबसाइट से जुड़े रहने की सलाह दी जाती है। 

Bihar Police Prohibition Constable Exam 2023 Date: इस दिन होगी परीक्षा

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 14 मई, 2023 दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है, परीक्षा की अवधि दो घंटे की है। उम्मीदवारों को ठीक एक घंटे पहले यानी सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा। अपने साथ एक वैध आईडी प्रूफ ले जाएं।

Bihar Police CSBC Prohibition Constable Admit Card 2023 Download: ये रहा डाउनलोड लिंक

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित भर्ती परीक्षा के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अप्रैल, 2023 को एक्टिव कर दिया जाएगा।

Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2023 link

डाउनलोड करें (निष्क्रिय}

Bihar Police Prohibition Constable Admit Card, Exam Date Notice PDF

यहां से करें डाउनलोड

Bihar Police Constable Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी csbc.bih.nic.in पर।
  • होम पेज पर, Prohibition Department नाम की टैब पर क्लिक करें।
  • अब Download your e-Admit Card for Written Examination of Prohibition Constable पर क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा, इस पेज पर अपने लॉगिन आई डी पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 के लिए एक प्रिंट निकालकर जरूर रख लें।


Also Read: आयुर्वेद विभाग में निकली बंपर भर्ती

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

FAQs

  • बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 कब उपलब्ध होगा?
    +
    बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 27 अप्रैल 2023 को उपलब्ध होगा।
  • CSBC बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2023 क्या है?
    +
    CSBC बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2023 14 मई 2023 को आयोजित होने वाली है।
  • बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल हॉल टिकट 2023 के लिए उपलब्धता का तरीका क्या है?
    +
    बिहार पुलिस प्रोहिबिशन कांस्टेबल हॉल टिकट 2023 ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा।
  • Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2023 कौन जारी करेगा?
    +
    Bihar Police Prohibition Constable Admit Card 2023 केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) बिहार के अधिकारियों द्वारा जारी किया जाएगा।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News