bsebstet.org Answer Key 2025 [OUT]: बिहार एसटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ

Last Updated: Nov 25, 2025, 08:55 IST

bsebstet.org Answer Key 2025 PDF Link: BSEB ने 24 नवंबर की रात 9:50 बजे बिहार STET Answer Key 2025 जारी कर दी है। उम्मीदवार 24 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी बिहार STET 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar STET Answer Key 2025 PDF Link Active
Bihar STET Answer Key 2025 PDF Link Active

bsebstet.org Answer Key 2025 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 24 नवंबर को रात 9:50 बजे बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) भरनी होंगी। बिहार बोर्ड ने STET 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 के बीच राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। इस परीक्षा में दो पेपर शामिल थे—पेपर 1 (सेकेंडरी लेवल) और पेपर 2 (सीनियर सेकेंडरी लेवल)

bsebstet.org Answer Key 2025 Direct Link

बिहार STET 2025 के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का लिंक अब आधिकारिक रूप से एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी यूज़र ID और पासवर्ड डालकर BSEB STET Answer Key 2025 PDF और अपनी Response Sheet आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB के अनुसार, STET Answer Key 2025 की लॉगिन विंडो 24 नवंबर 2025 (रात 9:50 बजे) से खुल गई है और यह 27 नवंबर 2025 (रात 11:55 बजे) तक सक्रिय रहेगी। निर्धारित समय के बाद लिंक को निष्क्रिय कर दिया जाएगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख लें।

Bihar STET Paper 1 Answer Key 2025 PDF Link

यहां क्लिक करें

Bihar STET Paper 2 Answer Key 2025 PDF Link

यहां क्लिक करें

bsebstet.org Answer Key 2025: बिहार स्टेट पेपर 1 और पेपर 2 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कैसे करें?

बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से पेपर 1 और पेपर 2 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले BSEB ऑफिशियल वेबसाइट — bsebstet.org पर जाएं।

  • होमपेज पर, “Click here for Objection STET, 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नया पेज ओपन होगा, वहां अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • लॉग इन करने के बाद, बिहार स्टेट पेपर 1 और पेपर 2 आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी।

  • इसे डाउनलोड करें और अपने अंको की गणना करें।

बिहार STET आंसर की 2025 पर ऑब्जेक्शन उठाने की लास्ट डेट क्या है?

उम्मीदवारों को आपत्ति (Objection) दर्ज करने का मौका 27 नवंबर 2025 तक रात 11:55 बजे तक मिलेगा। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी भी प्रश्न पर आपत्ति है, वे अंतिम तिथि से पहले अपनी आपत्ति दर्ज कर दें।

Bihar STET Answer Key Raise Objection Fee कितनी है?

बिहार स्टेट आंसर की 2025 पर आपत्ति (Objection) दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सभी आपत्तियां केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएंगी। साथ ही, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आपत्ति दर्ज करने से पहले संबंधित प्रश्न का प्रमाण (स्रोत/रिफरेंस) अवश्य अपलोड करें, ताकि उनकी शिकायत पर सही तरीके से कार्रवाई की जा सके।

BSEB STET Result 2025 कब आएगा?

बोर्ड ने अभी तक बिहार STET रिजल्ट 2025 की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है। हालांकि पिछले ट्रेंड के अनुसार, आंसर की जारी होने के लगभग 2–3 हफ्तों बाद रिजल्ट घोषित किया जाता है। चूंकि इस बार आंसर की 24 से 27 नवंबर 2025 तक उपलब्ध है, इसलिए उम्मीद है कि Bihar STET Result 2025 दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर ही विजिट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 25, 2025, 08:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News