This is an archived article last updated on Oct 31, 2018. The information may be outdated.

बिहार विधान सभा सचिवालय में 101 सरकारी नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज

Last Updated: Oct 31, 2018, 10:19 IST

बिहार विधन सभा सचिवालय अंतर्गत (असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, उर्दू असिस्टेंट, उर्दू ट्रांसलेटर, ट्रांसलेटर (अंग्रेजी / हिन्दी) एवं असिस्टेंट अवधयक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2018 तक बिहार सचिवालय की वेबसाईट http://vidhansabha.bih.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2018
Bihar Vidhan Sabha Recruitment 2018

बिहार विधान सभा सचिवालय अंतर्गत (असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, उर्दू असिस्टेंट, उर्दू ट्रांसलेटर, ट्रांसलेटर (अंग्रेजी / हिन्दी) एवं असिस्टेंट अवधायक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2018 तक बिहार सचिवालय की वेबसाईट http://vidhansabha.bih.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरम्भ होने की तिथि: 09 अक्टूबर 2018

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2018

परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2018

पद रिक्ति विवरण:

कुल पद: 101 पद  

पद नाम व संख्या:

असिस्टेंट: 54

लाइब्रेरी असिस्टेंट: 08

उर्दू असिस्टेंट: 10

रिसर्च असिस्टेंट: 02

उर्दू ट्रांसलेटर: 02

ट्रांसलेटर (अंग्रेजी / हिन्दी): 02

असिस्टेंट अवधायक: 06

जूनियर क्लर्क: 17 पद

पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:

असिस्टेंट: राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता.

रिसर्च असिस्टेंट: राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस में स्नातक के साथ किसी विषय में पीजी डिग्री.

लाइब्रेरी असिस्टेंट: राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस में स्नातक के साथ किसी विषय में पीजी डिग्री.

उर्दू असिस्टेंट: राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता, जिसमें स्नातक स्तर पर  भाषा का एक विषय उर्दू अवश्य हो.

उर्दू ट्रांसलेटर:  राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिन्दी में स्नातक या समकक्ष योग्यता, जिसमें स्नातक स्तर पर भाषा का एक विषय उर्दू अवश्य हो अथवा राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उर्दू में स्नातक योग्यता, जिसमें स्नातक स्तर पर भाषा का एक विषय हिन्दी अवश्य हो.

ट्रांसलेटर (अंग्रेजी / हिन्दी): राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिन्दी में स्नातक या समकक्ष, जिसमें स्नातक स्तर पर भाषा का एक विषय अंग्रेजी अवश्य हो अथवा राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातक, जिसमें स्नातक स्तर परभाषा का एक विषय हिन्दी अवश्य हो.

असिस्टेंट अवधायक: राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता.

जूनियर क्लर्क: राज्य सरकार / केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से 12वीं पास.

आयु सीमा:

असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, उर्दू असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, उर्दू ट्रांसलेटर, ट्रांसलेटर (अंग्रेजी / हिन्दी) के लिए न्यूनतम आयु दिनांक 01 अगस्त 2018 को 21 वर्ष.

जूनियर क्लर्क के लिए न्यूनतम आयु दिनांक 01 अगस्त 2018 को 18 वर्ष.

अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरूष) 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरूष एवं महिला)- 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 42 वर्ष.

वेतन:

असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, उर्दू असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, उर्दू ट्रांसलेटर, ट्रांसलेटर (अंग्रेजी / हिन्दी) के लिए 7वें पे कमीशन का लेवल-7 (44900-1, 42400 + अन्य भत्ते)

असिस्टेंट अवधायक: के लिए 7वें पे कमीशन का लेवल-4 (25500-81,100 + अन्य भत्ते)

 

आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2018 तक बिहार सचिवालय की वेबसाईट http://vidhansabha.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क:

प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा हेतु बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, आरक्षित / अनारक्षित महिला एवं 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग (विकलांग) अभ्यर्थियों के लिए Rs. 100/- (एक सौ रूपये) तथा बिहार राज्य के अन्य कोटि के अभ्यर्थियों एवं अन्य राज्यों के सभी कोटि के अभ्यर्थियों के लिए Rs. 400/- (चार सौ रूपये) शुल्क निर्धरित है. एक से अधिक पदों पर आवेदन करने पर एक ही शुल्क देय होगा.

अधिकारिक सूचना पीडीएफ डाउनलोड

अधिकारिक सूचना पीडीएफ डाउनलोड (क्लर्क)

---

 

नवंबर 2018 में इन सरकारी नौकरियों के लिए करें आवेदन-

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More
    First Published: Oct 31, 2018, 10:19 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News