BOB LBO Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ के 2482 रिक्त पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, इस लिंक से फटाफट करें Apply
BOB LBO Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिनांक 18 अगस्त 202 को लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 2482 रिक्त पदों को भरा जाना है और आज इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने दिनांक 18 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल bankofbaroda.bank.in पर 2482 लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि आज यानी 07 सितंबर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I (जेमीएस/एस-I) में लोकल बैंक ऑफिसर के रिक्त पदों को भरना चाहता है।
BOB LBO Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकतें है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।
| बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
BOB LBO Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने की तिथि, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। पदों के चयन में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) |
| पद का नाम | लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) |
| रिक्त पदों की संख्या | 2482 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 18 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 07 सितंबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा, भाषा टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bankofbaroda.bank.in |
BOB LBO Vacancy 2026 Eligibility Criteria
बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। प्रोफेशनल डिग्री (सीए और इंजीनियरिंंग सहित अन्य) भी स्वीकार्य है। आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 175 रुपये से 850 के बीच है।
BOB LBO Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के रिक्त पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
-
Go to Home पर क्लिक करें।
-
Notifications/Advertisement सेक्शन देखें।
-
BOB LBO Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
अब Apply बटन पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोेटोे और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें।
-
अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.