This is an archived article last updated on Jun 30, 2023. The information may be outdated.

BPSC 69th Notification 2023 Out: बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा का नोटिफिकेशन हुआ जारी, 15 जुलाई से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Last Updated: Jun 30, 2023, 12:00 IST

BPSC 69th Notification 2023 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार में ग्रुप ए और बी के पदों के लिए 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के तहत 346 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई, 2023 से  ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स नोटिफिकेशन
बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स नोटिफिकेशन

BPSC 69th Notification 2023:  बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 27 जून, 2023 को 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार राज्य के भीतर ग्रुप ए और बी के पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 15 जुलाई, 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने के अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2023 है। BPSC के द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 346 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

BPSC 69th अधिसूचना 2023 PDF Download link क्लिक करें

BPSC 69th PT 2023 का ओवरव्यू

BPSC 69वीं CCE 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई 2023 से शुरू हो रही है।बीपीएससी चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। BPSC 69th Exam के बारे में सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

संगठन बिहार लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नाम बीपीएससी 69वीं सीसीई 2023
रिक्त पद 346
रजिस्ट्रेशन तिथियां 15 जुलाई से 05 अगस्त 2023
आवेदन मोड ऑनलाइन
पात्रता ग्रेजुएट
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन्स, और इंटरव्यू
नौकरी करने का स्थान बिहार
आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in

BPSC 69th Notification 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां

BPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना के साथ बीपीएससी 69वीं 2023 परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी हैं। बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी 69वीं 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका से देखें।

बीपीएससी 69वीं 2023 परीक्षा का आयोजन तारीख
बीपीएससी 69वीं अधिसूचना 2023 27 जून 2023
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तारीख  15 जुलाई 2023
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2023
बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 सितंबर 2023
69वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2023 30 सितंबर 2023
 बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2023 सूचित किया जाना 

BPSC 69th Vacancy 2023 डिटेल

बीपीएससी 69वीं परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए 346 योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। बीपीएससी 69वीं अधिसूचना पीडीएफ के आधार पर बीपीएससी वैकेंसी 2023 की जानकारीके लिए नीचे दी गई तालिका देखें:

BPSC 69th Vacancy 202369 वीं बीपीएससी एप्लीकेशन फॉर्म

बीपीएससी 69वीं परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लिंक 15 जुलाई 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय हो जाएगा। आधिकारिक तौर पर जारी होने के बाद, आप यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती के लिए आवेदन करेंगे।

BPSC 2023 Application Form BPSC 69th Apply Online link [Link Inactive]

BPSC 2023 के लिए पात्रता मानदंड

केवल वे उम्मीदवार जिनके पास बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड हैं, वे बीपीएससी 69वीं सीसीई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 शैक्षिक योग्यता

बीपीएससी 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

BPSC Age Limit (आयु-सीमा)

बीपीएससी 69वीं परीक्षा 2023 के लिए आयु सीमा श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है:

श्रेणी अधिकतम आयु सीमा
सामान्य वर्ग - पुरुष 37 वर्ष
सामान्य वर्ग - महिला 40 साल
बीसी/ओबीसी (पुरुष, महिला) 40 साल
एससी/एसटी (पुरुष, महिला) 42 वर्ष

आवेदन शुल्क

वर्ग आनेदन फीस
एससी,एसटी,महिला,विकलांग और बिहार के स्थायी निवासी (सभी श्रेणी) 150 रुपये
अन्य राज्य 600 रुपये

BPSC 69th Exam 2023 चयन प्रक्रिया

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 3 चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल है:

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा 
  • साक्षात्कार

BPSC Prelims 2023 परीक्षा पैटर्न

आप यहां बीपीएससी 69वीं सीसीई परीक्षा 2023 पैटर्न के बारे में सारी जानकारी देख सकते हैं।

  • बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा सामान्य अध्ययन की होगी जिसमें 150 अंक शामिल होंगे।
  • बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का समय 2 घंटे है।
  • बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की है।
  • बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा में 4 विषय शामिल हैं- सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 और एक वैकल्पिक पेपर।
  • BPSC 69वीं मुख्य परीक्षा में प्रत्येक पेपर के लिए समय 3 घंटे है।
  • अंतिम मेरिट सूची केवल मेन्स और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2023
सामान्य अध्ययन 150 2 घंटे
बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा पैटर्न
पेपर  कुल मार्क्स अवधि
सामान्य हिंदी  100 3 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर 1 300 3 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर 2 300 3 घंटे
वैकल्पिक पेपर 300 3 घंटे

BPSC 69th Prelims 2023 Exam एडमिट कार्ड

प्रारंभिक परीक्षा के लिए बीपीएससी 69वीं प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पहले यानि सितंबर महीने में अस्थायी रूप से जारी किया जाएगा। BPSC 69वीं प्रीलिम्स CCE परीक्षा 30 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।

BPSC 2023 कट ऑफ

69वीं प्रारंभिक परीक्षा के पूरा होने के बाद, बीपीएससी श्रेणी-वार कट-ऑफ मार्क्स जारी करेगा। 

वर्ग कट-ऑफ मार्क्स 
पुरुष महिला
सामान्य 113 109
ईडब्ल्यूएस 109 105
अनुसूचित जाति 104 93
अनुसूचित जनजाति 100 96
ईबीसी 109 102
बीसी 105 105

 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 30, 2023, 12:00 IST

FAQs

  • क्या BPSC 69वीं अधिसूचना 2023 जारी हो गई है?
    +
    हां, बीपीएससी 69वीं अधिसूचना 2023 27 जून 2023 को जारी की गई है।
  • BPSC 69वीं परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
    +
    बीपीएससी 69वीं परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू पर आधारित है।
  • BPSC 69वीं परीक्षा के माध्यम से कितनी वैकेंसी भरी जानी हैं?
    +
    346 पदों के लिए बीपीएससी 69वीं अधिसूचना पीडीएफ के साथ जारी की गई हैं।
  • BPSC की फुल फॉर्म क्या है?
    +
    BPSC Ki Full Form- (Bihar Public Service Commission) फॉर्म बिहार लोक सेवा आयोग है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News