BPSC Exam Calendar 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2025 के लिए विभिन्न सरकारी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), असिस्टेंट इंजीनियर (AE) सहित कुल 22 परीक्षाओं की तारीखें घोषित की गई हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा की पूरी समय-सारणी उपलब्ध कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 की पीडीएफ जारी की है।
BPSC Calendar 2025 OUT
BPSC परीक्षा कैलेंडर 2025 में पूरे वर्ष होने वाली विभिन्न परीक्षाओं का विवरण दिया गया है। इसके अनुसार, BPSC CCE मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगी, लोअर डिवीजन क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 20 जुलाई 2025 को होगी, जबकि सहायक वन संरक्षक परीक्षा 7 से 9 सितंबर 2025 के बीच संपन्न होगी। अन्य परीक्षाओं की तिथियां जानने के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
BPSC एग्जाम कैलेंडर 2025: प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2025 के लिए विभिन्न परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। इसमें प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं। इस साल कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित होने जा रही हैं, जिसमें 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा 25 से 30 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, अन्य परीक्षाओं की तिथियां भी तय कर दी गई हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बीपीएससी कैलेंडर 2025 देख सकते हैं।
| परीक्षा नाम | कुल रिक्तियां | प्रारंभिक परीक्षा तिथि | मुख्य परीक्षा तिथि | साक्षात्कार तिथि |
| संयुक्त CCE 70वीं | 2035 | पूरी हो चुकी | 25 से 30 अप्रैल 2025 | TBD |
| उप प्रधानाचार्य एवं समकक्ष (श्रम संसाधन विभाग) | 50 | TBD | NA | TBD |
| सहायक अनुभाग अधिकारी | 40 | 13 जुलाई 2025 | TBD | NA |
| लोअर डिवीजन क्लर्क | 26 | 20 जुलाई 2025 | TBD | टाइपिंग टेस्ट |
| खनिज विकास अधिकारी | 15 | 9 से 10 अगस्त 2025 | NA | TBD |
| सहायक प्रोफेसर (सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना) | 88 | NA | NA | जून 2025 |
| सहायक प्रोफेसर (सरकारी तिब्बी कॉलेज, पटना) | 15 | NA | NA | जून 2025 |
| सहायक प्रोफेसर (RTBS होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पटना) | 13 | NA | NA | जून 2025 |
| सहायक वन संरक्षक | 12 | 7 से 9 सितंबर 2025 | NA | TBD |
| सहायक राजस्व एवं लेखा अधिकारी | 285 | 27 सितंबर 2025 | NA | NA |
| सहायक अभियंता (संयुक्त परीक्षा) | 568 | 21 से 23 जून 2025 | NA | NA |
| जिला सांख्यिकी अधिकारी | 47 | 3 अगस्त 2025 | TBD | TBD |
| सहायक शहरी कल्याण एवं पंजीकरण अधिकारी | 285 | TBD | NA | NA |
BPSC द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर 2025 उन सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी है, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा की सही तारीखें जानने के बाद उम्मीदवार अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी जाती है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation