BPSC Special Teacher vacancy 2025: मौका! बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए 7279 पदों पर आवेदन, शैक्षणिक योग्यता जानें
BPSC Teacher Bharti 2025: बिहार में 7279 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। आगे लेख में जानें आवेदन प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण डिटेल।
BPSC Teacher Bharti 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से बिहार स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन कुल 7279 पदों के लिए मांगा गया है। शिक्षा विभाग, सरकार के तहत कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के बीपीएससी स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 2 जुलाई, 2025 को शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि वे आयु सीमा, रिक्त विवरण, एडमिट कार्ड और भर्ती परीक्षा सहित अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अवश्य जांच करें।
BPSC Teacher Bharti 2025: महत्वपूर्ण विवरण
बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं। नीचे टेबल के माध्यम से महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करें:
| संगठन | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पद | स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती |
| रिक्त पद | 7279 |
| आवेदन करने की तिथि | 2 जुलाई, 2025 |
| आवेदन करने की अखिरी तिथि | 28 जुलाई, 2025 |
| परीक्षा शुल्क की आखिरी तिथि | 28 जुलाई, 2025 |
| परीक्षा तिथि | अभी जारी नहीं |
BPSC Teacher Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
शिक्षा विभाग, सरकार के तहत की जा रही भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को सभी मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है। नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वे आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं की जांच कर सकते हैं:
| पोस्ट का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती (कक्षा 1 से 5) |
|
| स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती (कक्षा 6 से 8) |
|
BPSC Teacher Vacancy 2025 Date: आवेदन शुल्क
बिहार स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए निकाले गए 7279 पदों के लिए उम्मीदवारों को सभी मापदंडों को पूरा करना जरूरी है। शिक्षा विभाग, सरकार के तहत 5534 पदों पर कक्षा 1 से 5 के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और 1745 पदों पर 6 से 8 कक्षा के लिए शिक्षकों के पद रिक्त हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से आवेदन शुल्क की जांच कर सकते हैं:
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य | 750 रुपये |
| एससी/एसटी/पीएच | 200 रुपये |
| महिला उम्मीदवार (बिहार डोम.) | 200 रुपये |
BPSC Teacher Vacancy 2025 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 के लिए जारी है। इन भर्तियों केे लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 2 जुलाई से 28 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर सकते हैं:
चरण 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2 होम पेज पर, Special School Teacher Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
चरण 3 मांगे गए जरूर डॉक्यूमेंट का विवरण दर्ज कराएं।
चरण 4 डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, हस्ताक्षर, ID आदि को स्कैन कर तैयार रखेँ।
चरण 5 आवेदन पत्र को भरने से पहले एक बार जरूर चेक करें, उसके बाद सब्मिट करें।
चरण 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
BPSC Teacher Vacancy 2025 Date: आयु सीमा
बिहार स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष। वहीं अधिकतम आयु पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। बीपीएससी स्पेशल स्कूल शिक्षक भर्ती 2025 में आयु में छूट के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.