This is an archived article last updated on May 7, 2025. The information may be outdated.

CGBSE 10th 12th Result 2025 OUT: रिजल्ट लिंक एक्टिव, 10वीं में इशिका बाला 12वीं में अभिषेक सेन टॉपर, यहां देखें Marksheet, देखें रिजल्ट

Last Updated: May 7, 2025, 16:04 IST

CGBSE.nic.in Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट जल्दी से चेक करें। रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है. अभिषेक सेन 12वीं में किया टॉप 98.20 फीसदी अंक, श्रुती ने सेकेंड रैंक हासिल किया है। उन्होंने 97.40 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर वैशाली साहू हैं, जिन्होंने 97.20 पर्सेंट अंक हासिल किए हैं। 

छत्तीसगढ़ रिजल्ट 2025 हाईलाइट्स
छत्तीसगढ़ रिजल्ट 2025 हाईलाइट्स

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

CGBSE Chhattisgarh Board Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार बस ख़त्म! CM विष्णु देव साय ने स्वयं रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष लगभग 5.71 लाख छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, छात्र बोर्ड रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में साल 2025 में  इशिका बाला ने टॉप किया है। उन्होंने कुल 99.17 फीसदी अंक हासिल किए हैं.

cgbse.nic.in Result 2025: रिजल्ट जारी 

CG Board 12th Result 2025 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी। छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो चुका है।

CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: पास प्रतिशत आंकड़े

कक्षा

कुल पास प्रतिशत

लड़कियों का पास प्रतिशत

लड़कों का पास प्रतिशत

10वीं

76.53%

80%

71%

12वीं

81%

84%

76%

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2025:

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 81% रहा है। इस साल कुल 1.94 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 84% और लड़कों का 76% रहा है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर्स 2025 लिस्ट:

रैंक

छात्र का नाम

प्राप्त प्रतिशत (%)

1

अखिल सेन

98.20%

2

श्रुति मंगतानी

97.40%

3

वैशाली साहू

97.20%

4

हिमेश कुमार यादव

97.00%

4

लुभी साहू

97.00%

5

निशा एक्का

96.80%

6

पल्लवी वर्मा

CGBSE Chhattisgarh Board Result 2025 ऐसे करें चेक

results.cg.nic.in: रिजल्ट जारी छात्र अपना परिणाम बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है. 

आधिकारिक वेबसाइट्स:

  • cgbse.nic.in 
  • results.cgbse.nic.in
  • cg.nic.in
  • results.cg.nic.in

12वीं में किसने किया टॉप

अभिषेक सेन टॉप किया है। 98.20 फीसदी अंक, श्रुती ने सेकेंड रैंक हासिल किया है। उन्होंने 97.40 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर वैशाली साहू हैं, जिन्होंने 97.20 पर्सेंट अंक हासिल किए हैं।

इशिका बाला ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में साल 2025 में  इशिका बाला ने टॉप किया है। उन्होंने कुल 99.17 फीसदी अंक हासिल किए हैं

CGBSE छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025:

इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल मिलाकर 4 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इनमें 10वीं में 3,28,000 से ज्यादा और 12वीं में 2,40,000 से अधिक छात्र शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है।

CGBSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित:

इस वर्ष 10वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.53% रहा है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।

CG Board 12th Result 2025 फिलहाल भारी ट्रैफिक के चलते  रिजल्ट में देरी

CG Board 12th Result 2025 latest Update: छत्तीसगढ़ बोर्ड का 12वीं रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। फिलहाल भारी ट्रैफिक के चलते बोर्ड की सभी आधिकारिक वेबसाइट्स डाउन हो गई हैं। ऐसे में छात्र रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

Update: 3:30 PM, 07 May 2025

CGBSE Chhattisgarh Board Result 2025 ऐसे करें चेक:

छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं। 'स्टूडेंट कॉर्नर' में जाकर 'CGBSE Result 2025' लिंक चुनें। अपनी कक्षा (10वीं/12वीं) और 'Main Exam' विकल्प पर क्लिक करें। रोल नंबर और कैप्चा भरें, सबमिट करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Update: 3:18 PM, 07 May 2025

CG Board 12th Result 2025: प्रेस कांफ्रेंस कुछ ही देर में

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम में टॉप 5 में से 4 स्थान लड़कियों ने हासिल किए थे, जबकि केवल एक ही लड़का टॉप 5 में शामिल था। महक अग्रवाल ने पूरे राज्य में टॉप कर पहला स्थान प्राप्त किया था।

Update: 3:17 PM, 07 May 2025

cg board result 2025:  इंतजार ख़त्म, बस थोड़ी देर में रिजल्ट

cg board result 2025: गौरतलब है कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5,68,791 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें अब CG Board Result 2025 का बेसब्री से इंतजार है। मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा

Update: 3:07 PM, 07 May 2025

cg board result 2025 रोल नंबर से कहाँ देखें रिजल्ट:

छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर के माध्यम से छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद रोल नंबर और कैप्चा भरकर परिणाम स्क्रीन पर देखा जा सकता है।

Update: 3:01 PM, 07 May 2025

CGBSE.nic.in, CG Board Result 2025: बस रिजल्ट जारी होने में थोड़ा समय

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की औपचारिक घोषणा करेंगे। इसके बाद छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स पर रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे।

Update: 2:59 PM, 07 May 2025

results.cgbse.nic.in रिजल्ट ऐसे करें चेक 

  1. बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. CGBSE 10th Result 2025” या “12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट करें।

cg.nic.in छत्तीसगढ़ रिजल्ट 2025 हाईलाइट्स 

  • रिजल्ट कब: 07 मई 2025
  • 10वीं बोर्ड परीक्षा: 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा: 1 मार्च से 28 मार्च 2025 तक
  • उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी: 17 अप्रैल 2025
  • रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया: 18 अप्रैल से शुरू

CGBSE मार्कशीट देखने के लिए ज़रूरी बातें

  • रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड या रोल नंबर पास में रखें। परिणाम जारी होने के तुरंत बाद छात्र अपना परिणाम चेक करें. छात्र रिजल्ट का प्रिंटआउट अपने पास रखें, जो अस्थायी मार्कशीट के रूप में मान्य होगा. 

पिछले साल का प्रदर्शन (2024)

  • 10वीं पास प्रतिशत: 75.61%
  • टॉपर: सिमरन सब्बा, जशपुर (99.50%)
  • 12वीं पास प्रतिशत: 80.74%
  • टॉपर: महक अग्रवाल, महासमुंद (97.40%)

मार्क्स कम आने पर छात्र क्या करें: 

यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों में संदेह हो या बहुत कम अंकों के कारण फेल/कंपार्टमेंटल घोषित किया गया हो, तो CGBSE द्वारा पुनर्गणना, पूरक परीक्षा और पुनर्मूल्यांकन के विकल्प प्रदान किए जाते हैं। पुनर्गणना (Re-totalling) के लिए छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर "Revaluation/Rechecking" सेक्शन खोलें। वहां संबंधित विषय का चयन करके आवेदन फॉर्म भरें और प्रति विषय लगभग ₹500 की फीस का भुगतान ऑनलाइन या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करें। यह विकल्प विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो 1-5 अंकों के अंतर से असफल हुए हैं या जिन्हें अपने अंकों में गड़बड़ी का संदेह है।

पूरक परीक्षा (Compartmental Exam) आवेदन:

  • यदि छात्र 1-2 विषयों में 33% से कम अंक लाए हैं (परंतु कुल 33%+ है)।
  • “Supply Exam Form” लिंक से आवेदन करें।
  • प्रति विषय ₹600-800 की फीस जमा करें।

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 7, 2025, 16:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News