Check Chhattisgarh Board 10th Result 2026
Check Chhattisgarh Board 12th Result 2026
Chhattisgarh Board Result 2026 Live: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी। परिणाम आज- यानि 29 अप्रैल दोपहर 2.30 बजे जारी कर दिए गए हैं। अब छात्र - छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र वेबसाइट के साथ - साथ डिजिलॉकर पर भी अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल CGBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक हुई थीं। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की गई थी।
साल 2025 में सीजीबीएस कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81% रहा था। जिसमें कुल 19 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। हाईस्कूल और इंटर दोनों परीक्षाओं के परिणाम एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्मय से जारी किए गए थे। इस साल बोर्ड परिक्षाओं में 5 लाख से अधिक छात्र - छात्राएं शामिल रहें।
CG Board Result 2026 Direct Link: डायरेक्ट लिंक
इस साल छत्तीसगढ़ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम 2026 में करीब 5 लाख छात्र - छात्राएं शामिल हैं। जो अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट को डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी के साथ यदि साइट क्रैश या स्लो हो जाती है, तो आप अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट जागरण जोश की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
Chattisgarh Board 10th, 12th Result 2026: पिछले साल रिजल्ट कब आया था?
पिछले साल 2025 में CGBSE ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम 7 मई को जारी किए थे। हाईस्कूल की परीक्षा 3 मार्च से 24 मार्च 2025 के बीच हुई थी। इस परीक्षा में कुल 3,23,094 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2,45,913 छात्र सफल रहे। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 76.53 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 2,38,626 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,94,906 छात्र पास हुए थे। 12वीं का कुल पास प्रतिशत 81.87 प्रतिशत रहा था। कांकेर के अखिल सेन ने 2025 में कक्षा 12वीं में टॉप किया था।
Chhattisgarh Board Result 2026 कैसे चेक करें?
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / CGBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
