CGBSE 10th, 12th Result 2026 Date: खत्म हुआ इंतजार, आज छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट होंगे जारी, देखें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Last Updated: Apr 29, 2026, 10:52 IST

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) आज, 29 अप्रैल, 2026 को दोपहर 2:30 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करेगा। शिक्षा मंत्री द्वारा ऑफिशियल तौर पर यह घोषणा की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लगभग 5.66 लाख छात्रों के लिए रिजल्ट cgbse.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

CGBSE, Chhattisgarh Board Class 10th,12th Result
CGBSE, Chhattisgarh Board Class 10th,12th Result

Check Chhattisgarh Board 10th Result 2026

Check Chhattisgarh Board 12th Result 2026

Chhattisgarh Board Class 10th,12th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज यानी 29 अप्रैल 2026 को 10वीं और 12वीं के एग्जाम रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया के हैंडल पर ट्वीट करके इसकी घोषणा की है। CGBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे तक जारी कर दिए जाएंगे। 

बोर्ड ने 15 अप्रैल तक ही दोनों कक्षाओं के आंसर-शीट की मूल्यांकन प्रक्रिया का काम पूरा कर लिया था। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट को देख सकेंगे। साथ ही, छात्रों को वेबसाइट के साथ - साथ डिजिलॉकर पर भी अपने रिजल्ट को देख पाएंगे। 

CGBSE Result 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

छत्तीसगढ़ बोर्ड के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

इवेंट 

जानकारी

बोर्ड का नाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)

कक्षाएं

10वीं (High School) और 12वीं (Higher Secondary)

रिजल्ट की तारीख

29 अप्रैल 2026

रिजल्ट का समय

दोपहर 12:30 बजे (संभावित)

ऑफिशियल वेबसाइट

cgbse.nic.in

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें? 

रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, इसलिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'High School Exam Result 2026' या 'Higher Secondary Exam Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड को फिल करें। 
  4. फिर, फॉर्म को 'Submit' करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. अपने रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

SMS के जरिए भी देख सकते हैं Result 

अगर इंटरनेट की समस्या हो, तो आप अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • 10वीं के लिए: CG10 <Roll Number> लिखकर 56263 पर भेजें।
  • 12वीं के लिए: CG12 <Roll Number> लिखकर 56263 पर भेजें।

यहां भी पढ़े: Bihar BEd CET 2026 Notification OUT: BEd CET का रजिस्ट्रेशन फॉर्म (जारी), जानें एग्जाम डेट और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 15:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News