CIP Ranchi Recruitment 2021: 51 क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP), रांची ने क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
CIP Ranchi Recruitment 2021: सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP), रांची ने क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य आवेदक 21 सितंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (सीआईपी), रांची नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 21 अगस्त 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2021
CIP Ranchi Recruitment 2021 क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य रिक्ति विवरण:
| पदों का नाम | पदों की संख्या | आयु सीमा | योग्यता | सैलरी |
| क्लिनिकल सायकोलॉजिस्ट | 01 पद | 30 वर्ष | सायकोलॉजी एवं फिलोसोफी में पीजी डिग्री के साथ 2 वर्षों का प्रासंगिक अनुभव. | Level-07, Rs.44900-142400/- |
| नर्सिंग ऑफिसर | 45 पद | बीएससी (नर्सिंग), स्टेट नर्सिग काउंसिल में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड. | ||
| असिस्टेंट सायकोलॉजिस्ट | 01 पद | सायकोलॉजी में पीजी डिग्री | Level- 06, Rs.35400-112400/- | |
| फार्मासिस्ट | 01 पद | 25 वर्ष | कक्षा 12वीं के साथ फार्मेसी में 2 वर्षों का डिप्लोमा एवं स्टेट नर्सिग काउंसिल में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड. | Level- 05, Rs.29200-92300/- |
| नीडल वीमेन | 01 पद | 30 वर्ष | कक्षा 10वीं के साथ प्रासंगिक फील्ड में आईटीआई एवं प्रासंगिक क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव. | Level-02, Rs.19900-63200/- |
| टेलर | 01 पद | 25 वर्ष | ||
| कुक | 01 पद | कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ कुक में 2 वर्षों का अनुभव. |
CIP Ranchi Recruitment 2021-आवेदन कैसे करें:
इच्छुक और योग्य आवेदक 21 सितंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी), रांची नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं.