यूपी बोर्ड के मूल्यांकन ने थर्सडे से रफ्तार पकड़ ली। दूसरे दिन 26 हजार से अधिक कॉपियां जांची गई। परीक्षकों ने स्टूडेंट्स के भविष्य को ओएमआर शीट में कैद किया। वहीं डीआईओएस ने बिशप मंडल इंटर कॉलेज में मूल्यांकन का निरीक्षण किया। परीक्षकों के मूल्यांकन की बारीकियों के बारे में पूछा। उनसे स्टूडेंट्स के हित को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। उधर, एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज में इंटर के म्यूजिक के पेपर में शायरी लिखी हुई मिली।
70 फीसदी परीक्षक पहुंचे मूल्यांकन को:
डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने मूल्यांकन के लिए एमबी इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामियां, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, केडीएमई और जीआईजी को मूल्यांकन केन्द्र बनाया है। इसके साथ ही मूल्यांकन के लिए 1849 परीक्षक और 190 डीएचई (डिप्टी हेड एग्जामिनर) तैनात किए गए। वेडनसडे से शुरू हुआ मूल्यांकन पहले दिन कछुआ गति से चला। लेकिन थर्सडे को उसकी स्पीड बढ़ गई। 171 डीएचई और 1200 से अधिक परीक्षक कॉपी जांचने पहुंचे। उन्होंने पांचों केन्द्रों पर 26,671 कॉपियों जांची गई।
दिल के रिश्ते भी अजीब होते हैं:
एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज में इंटर की म्यूजिक की परीक्षा की आंसर कॉपी का मूल्यांकन हो रहा था। इसी दौरान एक कॉपी में शायरी लिखी निकली, जिसे पढ़ने के बाद परीक्षक हंसने लगे। स्टूडेंट्स ने कॉपी में शायरी लिखी 'दिल के रिश्ते भी अजीब होते हैं, दूर रहकर भी करीब होते हैं, आता है बुरा वक्त तो साथ देने वाले अपने भी दूर होते हैं.'
आंकडे़:
केन्द्र | कॉपियां | परीक्षक | डीएचई |
इस्लामियां | 2.10 लाख | 372 | 40 |
जीआईसी | 2.20 लाख | 380 | 45 |
बिशप मंडल | 1.74 लाख | 400 | 33 |
केडीईएम | 1.36 लाख | 330 | 33 |
एमबी | 1.71 लाख | 367 | 39 |
कुल | 9.11 लाख | 1849 | 190 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation