CSIR NET 2023 Application Correction Window: काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) ने 19 अप्रैल, 2023 को UGC NET एप्लीकेशन विंडो के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने CSIR UGC NET परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है, उन्हें CSIR NET आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए CSIR की आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.nic पर जाना होगा। बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 25 अप्रैल, 2023 तक खुली रहेगी। निश्चित समय से पहले सभी उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन में सुधार कर लें। अंतिम समय निकल जाने के बाद एप्लीकेशन करेकेशन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 06 से 08 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किया जाना है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें अपने आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए सीएसआईआर की आधिकारिक साइट पर जाना चाहिए।
CSIR NET Application form 2023: इस लिंक से सुधारें अपना आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
| CSIR UGC NET एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए यहां | क्लिक करें |
CSIR UGC NET Exam 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा के लिए ये कुछ महत्वपूर्ण तिथियां हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
| CSIR यूजीसी नेट 2023 आवेदन पत्र | 10 मार्च , 2023 |
| CSIR UGC NET 2023 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो | 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक |
| CSIR UGC NET सिटी इंटीमेशन स्लिप | सूचित किया जाएगा |
| CSIR UGC नेट 2023 एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
| सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 एग्जाम | 06, 07 और 08 जून, 2023 |
| सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 प्रोविजनल आंसर की | सूचित किया जाएगा |
| सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 | सूचित किया जाएगा |
CSIR UGC NET Application Form 2023 में सुधार कैसे करें?
सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म में बदलाव करने के लिए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन टैब पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
- फॉर्म में आवश्यक सुधार करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- नए किए गए सुधारें को सत्यापित करें और 'अंतिम सबमिट' बटन पर क्लिक करें
- डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए संशोधित कन्फर्मेशन पेज का एक प्रिंटआउट लें।
उम्मीदवार ध्यान दें सीएसआईआर 25 अप्रैल, 2023 को सीएसआईआर यूजीसी आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगा। कोई भी उम्मीदवार अंतिम तिथि के बाद आवेदन पत्र में बदलाव नहीं कर पाएगा। एनटीए ने 17 अप्रैल 2023 को सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र 2023 को समाप्त कर दिया। इससे पहले एनटीए ने 11 अप्रैल 2023 को सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र 2023 जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा की थी।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation