Live

CTET Admit Card 2026 Login Link: सीटीईटी एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी, यहां से डाउनलोड करें Hall Ticket PDF

Vijay Pratap Singh
Feb 6, 2026, 11:04 IST

CBSE CTET Admit Card Download Link OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीटीईटी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित करेगा। जिन्होंने फरवरी 2026 सत्र के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना सीबीएसई सीटीईटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट एडमिट कार्ड 2026 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in और examinationservices.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। डाउनलोड करने के बाद सीटेट हॉल टिकट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CBSE CTET फरवरी 2026 एडमिट कार्ड जारी हुआ
CBSE CTET फरवरी 2026 एडमिट कार्ड जारी हुआ

HIGHLIGHTS

  • सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक ctet.nic.in और examinationservices.nic.in पर जारी हुआ।
  • CTET 2026 परीक्षा 7-8 फरवरी को होगी, पेपर 2 सुबह और पेपर 1 दोपहर में आयोजित होगा।
  • उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग कर ctet.nic.in पर लॉगिन कर सीटीईटी हॉल टिकट 2026 प्राप्त कर सकते हैं।

CBSE CTET Admit Card 2026 OUT, Sarkari Result: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE), 5 फरवरी 2026 को सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी करल दिया गया है। इस साल 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सीटेट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। उम्मीदवार ctet.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट और examinationservices.nic.in से अपना सीटीईटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा Paper 1 और Paper 2 के लिए आयोजित होगी और CBSE CTET Exam 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य विवरण हॉल टिकट में स्पष्ट होंगे।

CTET 2026 परीक्षा के जरिए उम्मीदवार KVS, NVS और अन्य सरकारी स्कूलों में कक्षा 1–5 और 6–8 के शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा देश के लगभग 140 शहरों में दो दिन (7 और 8 फरवरी 2026) चलेगी, जिसमें Paper 2 सुबह 9:30 से 12:00 बजे और Paper 1 दोपहर 2:30 से 5:00 बजे आयोजित होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना होगा। यहां उम्मीदवार CTET Exam 2026 शेड्यूल, सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड स्टेप्स, सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक और सभी महत्वपूर्ण जानकारी पा सकते हैं।

CBSE CTET Admit Card 2026 Login Link

सीबीएसई ने सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड PDF का लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है, इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

CTET फरवरी 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देश के लगभग 140 शहरों में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड लाइव होते ही उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके हॉल टिकट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।

CTET Admit Card 2026 Login Link-2 

CBSE CTET Admit Card Login Link-1 

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना सीबीएसई सीटीईटी हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते हैं।

  • CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर दिख रहे सीटेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा।

  • लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा, उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 लाइव अपडेट:-

CBSE CTET Admit Card Download: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज 5 फरवरी को CTET एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसे आप ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट है, जिसे उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में साथ ले जाना होता है, वरना परीक्षा में बैठ नहीं पाएंगे। CTET 21वें एडिशन की परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। यह परीक्षा देश के 140 शहरों में होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News