CTET Admit Card 2026 Link 2: सीटीईटी एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी, परीक्षा 7-8 फरवरी को
CTET Admit Card 2026 Link 2 OUT: सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) का इस्तेमाल करके सीटीईटी हॉल टिकट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 7-8 फरवरी, 2026 को होगी।
CTET Admit Card 2026 Link 2 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 5 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन किया था, वे अब एक्टिव लिंक-2 के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 7-8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी और उम्मीदवार अपने हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट टाइमिंग और अन्य जरूरी विवरण देख सकते हैं।
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता तय करने हेतु साल में दो बार कराई जाती है। 25 नवंबर 2025 के नोटिस के अनुसार परीक्षा देश के 132 शहरों में दो शिफ्ट में होगी — पेपर II सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक और पेपर I दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक। उम्मीदवार अब ऑनलाइन अपना सीटीईटी 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी पूरी कर सकते हैं।
CTET Admit Card 2026 Link 2 Active
CBSE ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड का Login Link-2 भी एक्टिव कर दिया है। पहले लिंक पर तकनीकी समस्या आने के कारण नया लिंक जारी किया गया है। अभ्यर्थी अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से ctet.nic.in पर आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें:-CTET Admit Card 2026 Login Link-2
यहां क्लिक करें:-CBSE CTET Admit Card Login Link-1
CTET Admit Card 2026 Download Kaise Kare?
सीटीईटी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ है। उम्मीदवार सुनिश्चित करें कि वे एग्जाम सेंटर पर हॉल टिकट की साफ़ और प्रिंटेड कॉपी लेकर जाएं। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। किसी परेशानी से बचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स से CTET फरवरी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
-
ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर (link2) Download Admit Card: CTET Feb-2026 और (link1) Download Admit Card: CTET Feb-2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिखा कैप्चा भरकर Submit दबाएं।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
ऊपर दिए Download बटन पर क्लिक करके PDF सेव कर लें।
Central Teacher Eligibility Test Admit Card 2026 पर उल्लिखित विवरण
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) एडमिट कार्ड 2026 पर दिए गए विवरण चेक करें;-
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
आवेदन/रजिस्ट्रेशन नंबर
-
जन्मतिथि (DOB)
-
उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
-
पिता/माता का नाम
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा की शिफ्ट और समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
-
पेपर का प्रकार (पेपर-1 या पेपर-2)
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
परीक्षा दिवस के निर्देश और गाइडलाइंस
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी गलती पर तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.