जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गुरुग्राम द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और पियोन के 17 पदों पर भर्ती
जिला और सत्र न्यायाधीश, गुरुग्राम ने स्टेनोग्राफर ग्रेड -III और पियोन के 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 11 अप्रैल 2017 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
जिला और सत्र न्यायाधीश, गुरुग्राम ने स्टेनोग्राफर ग्रेड -III और पियोन के 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 11 अप्रैल 2017 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
स्टेनोग्राफर ग्रेड –III के पद के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या बैचलर ऑफ साइंस या बैचलर ऑफ कॉमर्स या समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो.
पियोन के पद के लिए उम्मीदवारों ने मिडिल क्लास तक परीक्षा पास की हो और उन्हें हिंदी का ज्ञान होना चाहिए.
उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
योग्य उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं और 11 अप्रैल 2017 तक जिला जनसंपर्क अधिकारी, मिनी सेक्टर, गुरुग्राम के पते पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन भेज सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• शॉर्टहैंड / टाइप टेस्ट (स्टेनोग्राफर के लिए): 22 अप्रैल 2017
• पियोन के लिए साक्षात्कार: 24 अप्रैल से 29 अप्रैल 2017
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2017
पदों का विवरण:
• स्टेनोग्राफर ग्रेड- III: 11 पद
• पियोन: 06 पद
आयु सीमा:
18 साल - 42 वर्ष
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और पियोन के पद के लिए चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार और लिखित / मौखिक परीक्षा शामिल हैं. साक्षात्कार / लिखित परीक्षा / मौखिक परीक्षा में भाग लेने वाले किसी भी उम्मीदवार को कोई टीए / डीए नहीं दिया जायेगा.
