ESIC मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद भर्ती 2021: 237 फैकल्टी एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, हैदराबाद ने फैकल्टी, स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
ESIC हैदराबाद भर्ती 2021: कर्मचारी राज्य बीमा निगम, हैदराबाद ने फैकल्टी, स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य आवेदक कर्मचारी राज्य बीमा निगम, हैदराबाद नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 20 अगस्त 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 09 अगस्त 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2021
ESIC हैदराबाद फैकल्टी, स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट रिक्ति विवरण:
| पदों का नाम | पदों की संख्या |
| फैकल्टी | 53 पद |
| सुपर स्पेशलिस्ट | 24 पद |
| सीनियर रेजिडेंट | 124 पद |
| जूनियर रेजिडेंट | 36 पद |
| कुल | 237 पद |
फैकल्टी, स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट जॉब के लिए पात्रता मानदंड:
फैकल्टी: एनएमसी (एमसीआई) के मानदंडों के अनुसार.
सुपर स्पेशलिस्ट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस डिग्री और प्रासंगिक स्पेशलिटी में पीजी डिग्री.
सीनियर रेजिडेंट: संबंधित स्पेशलिटी में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा.
जूनियर रेजिडेंट: एमएनसी से मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस.
वेतन विवरण:
| पदों का नाम | सैलरी |
| फैकल्टी | Rs. 101000-Rs. 177000/- |
| सुपर स्पेशलिस्ट | Rs. 60000-Rs. 112000/- |
| सीनियर रेजिडेंट | Rs. 101000/- |
| जूनियर रेजिडेंट | Rs. 85000/- |
आवेदन कैसे करें
इच्छुक और योग्य आवेदक कर्मचारी राज्य बीमा निगम, हैदराबाद नौकरी अधिसूचना 2021 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 20 अगस्त 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.