भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 17 वीं लोकसभा के गठन के लिए 10 मार्च 2019 को चुनाव अधिसूचना जारी कर दी. ईसीआई की घोषणा के अनुसार आम चुनाव 2019, 11 अप्रैल 2019 से शुरू होकर 19 मई 2019 तक 7 चरणों में पूरे देश में आयोजित होंगे.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आम चुनाव 2019 की अप्रत्याशित घोषणा ने देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव की तारीखों के साथ सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रियाओं की तारीखों को भी प्रभावित किया है. अप्रैल-मई के महीने में कई परीक्षाएं पहले से निर्धारित थीं और अब आम चुनाव 2019 के कार्यक्रम की घोषणा हो जाने के बाद इब परीक्षाओं को चुनावी तिथियों से अलग अलग समय पर करना आवश्यक हो गया है.
चुनाव आयोग द्वारा घोषित 7 चरणों के लिए चुनाव कार्यक्रम
• चरण -1 (11 अप्रैल),
• चरण 2-अप्रैल 18,
• चरण 3- अप्रैल 23,
• चरण 4- 29 अप्रैल
• चरण 5- 6 मई
• चरण 6- 12 मई (रविवार)
• चरण 7- मई 19 (रविवार)
आमतौर पर सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा रविवार को निर्धारित होती है क्योंकि यह वह दिन है जब स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं. अब चूंकि यह आम चुनाव 2019 के लिए शेड्यूल है, निश्चित रूप से सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं क्लैश से बचने के लिए या तो स्थगित कर दी जाएंगी या पुन: शेड्यूल किया जाएगा.
सरकारी नौकरियां भर्ती प्रक्रिया में पीटी, मेन्स और अन्य सहित कई चरणों शामिल हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए परीक्षाएं और उनका समय निर्धारित हैं.
जूनियर रिसर्च फैलोशिप के पद के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) डीआरडीओ ने 10 और 11 अप्रैल 2019 को वॉक-इन-इंटरव्यू की घोषणा की है. ईसीआई द्वारा पहले चरण के चुनाव के लिए 11 अप्रैल तय किया गया है, अब निश्चित रूप से छात्रों को साक्षात्कार की पुनर्निर्धारित तारीख के लिए सचेत रहना होगा.
हम आपको उन सभी सरकारी नौकरियों की भर्ती तारीखों के बारे में अपडेट करते रहेंगे जिनकी लोकसभा चुनावों की पोल तारीखों के साथ क्लैश की संभावना है ताकि आप उसके लिए अपडेट रहें.
Recruitment Body | Exam/Post | Scheduled Date |
डीआरडीओ | जूनियर रिसर्च फैलोशिप पद (Interview) | 10/11 अप्रैल |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation