विद्यार्थी जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है इस बात से तो हम सभी परिचित हैं| लेकिन कई बार कठिन मेहनत के बाद भी शुरूआत में हमें बहुत बार असफलता हाथ लगती है। यदि हम असफलता को सही नजरिये से देखें तो असफलता हमें जीवन की कुछ छोटी – बड़ी कमियों की ओर ध्यान आकर्षित करने और उनमें सुधार करने के लिए एक अच्छे मार्गदर्शक का काम करती है। हमें चाहिए कि हम असफल होने के कारणों का पता लगायें और अपनी गलतियों को दोहराने की बजाय उनमें सुधार करें।
जब हम किसी सफल व्यक्ति को देखते हैं तो केवल उसकी सफलता हमें नज़र आती है। जबकि उस सफलता को पाने की कोशिश में वह कितनी बार असफल हुआ है यह कोई जानना नहीं चाहता है। दरअसल असफलता का सामना करे बिना शायद ही कोई सफलता प्राप्त कर सकता है।
फेल होने पर निराश कभी ना हों :
फेल होने पर कभी भी निराश ना हो। जिस काम में आप पूरी तरह मेहनत कर रहे हैं अगर उसमें फेल भी होंगे तो ज़िन्दगी में हताश और परेशान ना हों| आज फेल हो रहे हैं इसका मतलब है कि कल ज़रूर सफलता मिलेगी। जब कोई गिरता है तभी उठता है। बिना गिरे चोट नहीं लगती और चोट नहीं लगती तो दर्द भी नहीं होता। दर्द नहीं होता तो आगे बढ़ने की प्रेरणा नहीं मिलती।
• दुनिया के सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों में से एक अल्बर्ट आइंस्टीन को बचपन में मंद बुद्धि बालक माना गया था। उनके शिक्षक ने उन्हें पढ़ाई छोड़ने की सलाह दी थी और यह भी कहा था – “तुम कुछ नहीं कर पाओगे”|
• थॉमस एडिसन- बचपन में इन्हें उनके शिक्षक द्वारा बताया गया था कि वह कभी भी जीवन में आगे नहीं बढ़ पायेंगे, इन्होनें 1000 बार लाइट बल्ब बनाने में असफलता के बाद सफलता पाई|
• विज्ञान की दुनिया में न्यूटन के नाम से कौन परिचित नहीं है, जबकि बचपन में वह पढ़ाई में इतने कमज़ोर थे कि एक समय में उनकी माँ ने उनको स्कूल भेजना बंद कर दिया था|
जाने सफल छात्रों की पांच प्रभावशाली आदतेंजाने सफल छात्रों की पांच प्रभावशाली आदतें
याद रखने योग्य बातें :
• यहाँ यह बताने का एक ही मतलब है कि फेलियर आपके जीवन का कभी आखरी पढ़ाव नहीं होता है| आपको असफलता से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उससे अच्छी सीख लेकर आगे और बेहतर करने की क्षमता अपने अन्दर लानी चाहिए|
• जिस दिन आप तय करते हैं कि आपको अपने लक्ष्य में सफलता पानी है| उसी दिन से आपको अपने आप को असफलता का सामना करने के लिए तैयार कर लेना चाहिए|
• यदि आप में दृढ़ इच्छाशक्ति है और आप हर असफलता की चुनौती का सामना कर आगे बढ़ने में सक्षम हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
• इंग्लिश में एक प्रसिद्ध कहावत है- 'स्ट्रगल एंड शाइन।' यह लाइन बहुत ही प्रभावशाली है तथा जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है।
• जब हमें जीवन के कड़वे अनुभव होते हैं या कोई ठोकर लगती है तो उस समय हम हो सकता है कि विचलित हो जाएं, इससे उबरकर सीख भी मिलती है और जीवन में मुश्किलों का सामना करने का साहस भी आता है।
• तभी हमें अनुभव होता है हमारी क्षमता भी बढ़ गई है और जीवन में हम और भी सफलता हासिल कर रहे हैं। तो मुश्किलों से घबराएं, नहीं बल्कि उनका सामना करें। आप पाएंगे कि आपको उन मुश्किलों ने और भी निखार दिया है।
• रसायन विज्ञानं का एक नियम है, जो हम पर भी लागू होता है। जब कोई अणु टूटकर फिर से अपनी पूर्व अवस्था में आता है तो वह पहले से ज्यादा मज़बूत होता है। इसी तरह हम जब किसी भी परेशानी का सामना करने के बाद पहले से अधिक मज़बूत हो जाते हैं और जीवन में सफलता भी प्राप्त करते हैं।
निष्कर्ष : इस आर्टिकल में जो बातें बताई गई हैं अगर इन बातों पर ध्यान दें तो सफलता आपके कदम चूमेगी क्यूंकि ये बातें जो इस लेख में है वह बहुत अहम् भूमिका निभाती हैं सफलता प्राप्त करने में या यह कहें कि सफलता की कुंजी का एक सीधा रास्ता जो इन संकल्प के ज़रिये आसानी से मिल सकता है |
शुभकामनाएं !!
Comments
All Comments (0)
Join the conversation