हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में योग इंस्ट्रक्टर के 14 पदों के लिए निकली वेकेंसी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एचपी सरकार के पुलिस विभाग के लिए अपने जिला मुख्यालय में योग इंस्ट्रक्टर के 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार 02 मई 2017 तक निर्धारित फॉर्म के माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 02 मई 2017
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पदों का विवरण:
• योग इंस्ट्रक्टर: कुल 14 पद
योग इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
योग इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार ने यूजीसी अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातक होने के बाद किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम एक वर्ष की अवधि के लिए योग शिक्षा / योग अध्ययन / योग विज्ञान में न्यूनतम 55% अंकों के साथ योग की डिग्री प्राप्त की हो.
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में योग इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म, अध्यक्ष, विभाग योग अध्ययन, एचपीयू, शिमला -5 के पते पर जमा कर सकते हैं.
*
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में योग इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां देखें
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ग्रुप ए लेक्चरर के 119 पदों के लिए निकाली वेकेंसी