GATE 2024 Result: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने आज 16 मार्च ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के बहुप्रतीक्षित परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के मुताबिक, इस साल लगभग 6.8 लाख अभ्यर्थियों ने GATE 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। GATE की परीक्षाएं 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गईं। परीक्षा की पहली पाली का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक था जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
GATE 2024 Result link
गेट 2024 रिजल्ट जारी कर दिया है और स्कोरकार्ड 23 मार्च 2024 को उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल साइट उपलब्ध होगा। उम्मीदवार परिणाम देखने के लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। गेट 2024 परिणाम लिक यहां स् प्राप्त करें।
यहां पर क्लिक करें | GATE 2024 result link |
GATE 2024 Result: डाउनलोड कैसे करें?
GATE 2024 परिणाम डाउनलोड करने के चरण आसान स्टेप्स यहां देख सकते हैं:
- सबसे पहले, आपको GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर, आपको अपने GATE 2024 लॉगिन विवरण - नामांकन आईडी या ईमेल पता और पासवर्ड - दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, आपको "गेट 2024 परिणाम" टैब पर क्लिक करना होगा।
- "गेट 2024 परिणाम" टैब पर क्लिक करने के बाद, आपको अपना स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
- "डाउनलोड" बटन पर क्लिक करके आप अपना स्कोरकार्ड PDF प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE 2024 स्कोरकार्ड में उल्लिखित जानकारी
आपके GATE 2024 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होगी:
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- परीक्षा का पेपर
- GATE स्कोर
- ऑल इंडिया रैंक
- श्रेणी रैंक
- कटऑफ अंक
इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के लिए आंसर की 21 फरवरी को जारी की थी, जिसके बाद उम्मीदवारों को 22 फरवरी लेकर 25 फरवरी, 2024 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। आपको बता दें, उठाई की गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही नतीजे तैयार किए जाते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation