आयकर विभाग दिल्ली भर्ती 2019: 35 स्टेनोग्राफर, एमटीएस एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स ऑफिस, दिल्ली ने स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत स्टेनोग्राफर, एमटीएस, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर एवं अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 31 मार्च 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 31 मार्च 2019
रिक्ति विवरण:
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- 1 पद
टैक्स असिस्टेंट- 18 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड II- 8 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 8 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता-
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री.
टैक्स असिस्टेंट- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री.
स्टेनोग्राफर ग्रेड II- 12वीं पास या समकक्ष.
मल्टी टास्किंग स्टाफ- 10वीं पास या समकक्ष.
आयु सीमा:
इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद- 18 से 30 वर्ष
टैक्स असिस्टेंट/स्टेनोग्राफर ग्रेड/मल्टी टास्किंग स्टाफ- 18 से 27 वर्ष
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन डिप्टी कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (हेडक्वार्टर पर्सनल), रूम नं 378, सीआर बिल्डिंग, आई.पी एस्टेट, नई दिल्ली- 110 002 के पते पर भेज सकते हैं. आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 31 मार्च 2019 है.