आर्मी रिक्रूटमेंट रैली @कोझिकोड: सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट के पदों के लिए करें अप्लाई
भारतीय सेना ने सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति के लिए 23 अक्टूबर 2017 से 4 नवंबर 2017 तक कोजिकोड़े, केरल में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये हैं.
भारतीय सेना ने सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति के लिए 23 अक्टूबर 2017 से 4 नवंबर 2017 तक कोजिकोड़े, केरल में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 16 सितंबर 2017 से 7 अक्टूबर, 2017 तक इन पदों के लिए निर्धारित फॉर्म में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की प्रारम्भिक तिथि – 6 सितंबर 2017
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि – 7 अक्टूबर 2017
• भर्ती रैली – 23 अक्टूबर 2017 से 4 नवंबर 2017 तक
भारतीय सैनिक भर्ती रैली हेतु पदों का विवरण:
• सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट (एएमसी)
एसजीडी और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
• सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट (एएमसी) - प्रत्येक विषय अर्थात फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं इंग्लिश में न्यूनतम 40% अंक और कुल 50% अंकों के साथ विज्ञान में 10 + 2 पास. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
आयु सीमा:
- 17 वर्ष 6 माह – 23 वर्ष
भारतीय सैनिक भर्ती रैली के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर 2017 से 7 अक्टूबर, 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
इंडियन आर्मी भर्ती रैली की विस्तृत अधिसूचना