इंडियन आर्मी में सैनिक जनरल ड्यूटी सहित अन्य पदों के लिए उना में भर्ती रैली होगी आयोजित
भारतीय सेना ने सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक क्लर्क/ SKT के पदों पर नियुक्ति के लिए 10 नवंबर 2017 से 16 नवंबर 2017 तक हिमाचल प्रदेश के उना में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 26 अक्टूबर 2017 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि – 26 अक्टूबर 2017
• भर्ती रैली – 10 नवंबर 2017 से 16 नवंबर 2017
उना में भारतीय सैनिक भर्ती रैली हेतु पदों का विवरण:
• सैनिक जनरल ड्यूटी (एसजीडी)
• सैनिक क्लर्क/ SKT
एसजीडी और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
• सैनिक जनरल ड्यूटी - प्रत्येक विषय में 33% और कुल 45% अंकों के साथ कक्षा 10 वीं पास.
• सैनिक क्लर्क/ SKT - प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक और कुल 60% अंकों के साथ एकाउंट्स, गणित, बुक कीपिंग और अंग्रेजी विषय सहित 10 + 2 पास. उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
एसजीडी और अन्य पदों के लिए आयु सीमा:
- वर्ष 17 और 6 माह – 21 वर्ष
भारतीय सैनिक भर्ती रैली के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 26 अक्टूबर, 2017 तक इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को भविष्य में संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रखने की सलाह दी जाती है.