मुंबई में एसजीडी, एसटी और अन्य पदों के लिए भारतीय सैनिक भर्ती रैली 2017
भारतीय सेना ने माननीय श्री अब्दुल कलाम आज़ाद स्पोर्ट्स स्टेडियम (कौसा घाटी), मुम्ब्रा, जिला-ठाणे में 01 नवंबर 2017 से 11 नवंबर 2017 तक आयोजित भर्ती रैली के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
भारतीय सेना ने माननीय श्री अब्दुल कलाम आज़ाद स्पोर्ट्स स्टेडियम (कौसा घाटी), मुम्ब्रा, जिला-ठाणे में 01 नवंबर 2017 से 11 नवंबर 2017 तक आयोजित भर्ती रैली के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 16 अक्टूबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की प्रारम्भिक तिथि - 02 सितंबर 2017
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि - 16 अक्टूबर 2017
• प्रवेश पत्र - 17 अक्टूबर 2017 के बाद उपलब्ध होंगे
• भर्ती रैली - 01 नवंबर 2017 से 11 नवंबर 2017
भारतीय सैनिक भर्ती रैली हेतु पदों का विवरण:
• सैनिक जनरल ड्यूटी (जीडी)
• सैनिक क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी
• सैनिक तकनीकी
• सैनिक तकनीकी (विमानन और गोला-बारूद परीक्षक)
• सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहायता)
• सैनिक तकनीकी ड्रेसर
• सैनिक ट्रेड्समैन
• हवलदार शिक्षा (एईसी)
एसजीडी, एसटी और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
• सैनिक जनरल ड्यूटी - प्रत्येक विषय में 33% और कुल 45% अंकों के साथ कक्षा 10 वीं पास.
• सैनिक तकनीकी - प्रत्येक विषय में 50% अंकों के साथ भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय सहित विज्ञान में 10 + 2 / इंटरमीडिएट परीक्षा पास की हो. उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
भारतीय सैनिक भर्ती रैली के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 02 सितंबर 2017 से 16 अक्टूबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को भविष्य में संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रखने की सलाह दी जाती है.
