सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा भर्ती 2017, जूनियर इंजीनियर के 400 पदों के लिए निकली वेकेंसी
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा ने जूनियर इंजीनियर के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 10 जुलाई 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा ने जूनियर इंजीनियर के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 10 जुलाई 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2017
• ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 12 जुलाई 2017
सिंचाई और जल संसाधन विभाग में पदों का विवरण:
• जूनियर इंजीनियर (सिविल): 360 पद
• जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 28 पद
• जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 12 पद
जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव:
• जूनियर इंजीनियर: उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग के सम्बंधित विषय में बी.टेक/ बैचलर इन इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
आयु सीमा:
इन पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष है.
आवेदन शुल्क:
जनरल (पुरुष): रु. 150 / -
जनरल (महिला): रु. 75 / -
एससी / बीसी / ईबीपी-जी: रु. 50 / -
सिंचाई और जल संसाधन विभाग, हरियाणा में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.hid.gov.in के माध्यम से 10 जुलाई 2017 तक ऑनलाइन कर सकते हैं.
