ISRO Recruitment 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ICRB, की ओर से साइंटिस्ट, इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत 39 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 24 जून, 2025 को शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई, 2025 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन करने के साथ ही आवेदन शुल्क का भी भुगतान 14 जुलाई, 2025 को करना होगा। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी डिटेल्स के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को देखने की सलाह दी जाती है।
ISRO Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
संबंधित भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। महत्वपूर्ण विवरण के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल की भी जांच कर सकते हैं:
संगठन | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ICRB |
पदों की संख्या | 39 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 24 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द |
प्रवेश पत्र | परीक्षा से पहले |
फिशियल वेबसाइट | www.isro.gov.in |
ISRO Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
नीचे दी गई टेबल में पदों के नाम के साथ - साथ शैक्षणिक योग्यता दी गई है। उम्मीदवारों को अधिसूचना की जांच कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है:
पोस्ट का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (सिविल) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 65% अंकों (सभी सेमेस्टरों का औसत) या 10 अंकों के पैमाने पर 6.84 सीजीपीए के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष। |
वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (इलेक्ट्रिकल) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10 अंकों के पैमाने पर न्यूनतम 65% अंकों (सभी सेमेस्टरों का औसत) या सीजीपीए 6.84 के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष। |
वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 65% अंकों (सभी सेमेस्टरों का औसत) या 10 अंकों के पैमाने पर 6.84 सीजीपीए के साथ किसी भी सेमेस्टर में एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन या संबद्ध विषयों को वैकल्पिक या मुख्य विषय के रूप में लेकर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री। |
वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (वास्तुकला) | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 65% अंकों (सभी सेमेस्टरों का औसत) या 10 अंक के पैमाने पर CGPA 6.84 के साथ आर्किटेक्चर में स्नातक की डिग्री। |
वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एससी' (सिविल)- स्वायत्त निकाय | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 65% अंकों या 6.84/10 सीजीपीए के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या समकक्ष । |
ISRO Recruitment 2025: एग्जाम पैटर्न
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार साइंटिस्ट, इंजीनियर सहित पदों के लिए एग्जाम पैटर्न की जांच करें:
एग्जाम मोड | ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) |
लैंग्वेज | हिंदी और इंग्लिश |
प्रश्नों के प्रकार | (MCQ) ऑब्जेक्टिव टाइप |
प्रश्नों की संख्या | 100 प्रश्न |
कुल मार्क्स | 100 अंक |
समय सीमा | 2 घंटे |
मार्किंग |
|
ISRO Recruitment 2025: ये विषय रहेंगे शामिल
नीचे दिए गए विषयों को इसरो भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल किया जाएगा:
-
सामान्य ज्ञान
-
सामयिकी
-
सामान्य विज्ञान
-
तार्किक तर्क
-
अंक शास्त्र
ISRO Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
साइंटिस्ट, इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है। फॉर्म करने के बाद प्रत्येक वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन शुल्क की जांच कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी | 750 रुपये |
एससी/एसटी/पीएच | 750 रुपये |
सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए | 750 रुपये |
ISRO Recruitment 2025: इन तरीकों से करें आवेदन शुल्क का भुगतान
आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं:
-
डेबिट कार्ड
-
क्रेडिट कार्ड
-
अंतराजाल लेन - देन
-
आईएमपी
-
कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट
ISRO Recruitment 2025: आयु सीमा
इसरो में कुल 39 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें उम्मीदवारों की न्युनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। इसी के साथ उम्मीदवारों को इसरो के नियमों के अनुसार वैज्ञानिक/इंजीनियर पद के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवार द्वारा पूछे जाने वाले सवाल -
प्रश्न. इसरो ICRB वैज्ञानिक/इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए पात्रता क्या है?
उत्तर. किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से समकक्ष फील्ड में ग्रेजुएशन। अधिक जानकारी के लिए सूचना पढ़ें।
प्रश्न. इसरो ICRB वैज्ञानिक/इंजीनियर भर्ती 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट ?
उत्तर. ऑफिशियल वेबसाइट Www.Isro.Gov.In.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation