इंडियन आर्मी में सैनिक जनरल ड्यूटी सहित अन्य पदों के लिए ऐजवाल में भर्ती रैली
भारतीय सेना ने सैनिक जनरल ड्यूटी और अन्य सैनिक पदों पर नियुक्ति के लिए 1 दिसंबर 2017 से 6 दिसंबर 2017 तक मिजोरम राज्य के ऐजवाल में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.
भारतीय सेना ने सैनिक जनरल ड्यूटी और अन्य सैनिक पदों पर नियुक्ति के लिए 1 दिसंबर 2017 से 6 दिसंबर 2017 तक मिजोरम राज्य के ऐजवाल में आयोजित होने वाली भर्ती रैली के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म के माध्यम से 15 नवंबर 2017 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की प्रारंभिक तिथि – 2 अक्टूबर 2017
• ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि – 15 नवंबर 2017
• भर्ती रैली – 1 दिसंबर 2017 से 6 दिसंबर 2017
ऐजवाल में भारतीय सैनिक भर्ती रैली हेतु पदों का विवरण:
• सैनिक जनरल ड्यूटी (एसजीडी)
• सैनिक ट्रेड्समैन
• सैनिक क्लर्क/ SKT/ इन्वेंटरी मैनेजमेंट
• सैनिक टेक्निकल
• सैनिक टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट)
एसजीडी और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
• सैनिक जनरल ड्यूटी - कुल 45% अंकों के साथ कक्षा 10 वीं पास की हो. 12 वीं पास या और अधिक उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए कोई न्यूनतम प्रतिशत निर्धारित नहीं की गई है.
• सैनिक क्लर्क/ SKT - प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% अंक और कुल 60% अंकों के साथ एकाउंट्स, गणित, बुक कीपिंग और अंग्रेजी विषय सहित 10 + 2 पास. उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें.
भारतीय सैनिक भर्ती रैली के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 2 अक्टूबर, 2017 से 15 नवंबर 2017 तक इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को भविष्य में संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रखने की सलाह दी जाती है.
