Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा, जानें बड़ी अपडेट
Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी करने की सूचना दी है। छात्र अपने रोल नंबर और नाम के जरिए रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे।
Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी करने की सूचना दी है। परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से मार्च के बीच में किया गया था। छात्रों को अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.inपर जाना होगा। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Uttarakhand Board of School Education (UBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट अप्रैल के अंत तक घोषित किए जाने की संभावना है।
UBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में इस साल लगभग 2,15,252 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से लगभग 1,12,266 छात्र कक्षा 10वीं और लगभग 1,02,986 छात्र कक्षा 12वीं के थे। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई थीं। उत्तराखंड बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और अब डेटा वेरिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है।
पिछले रुझानों के अनुसार, बोर्ड द्वारा अप्रैल 2026 में परिणाम जारी किए जाने की संभावना है। पिछले शैक्षणिक वर्ष, 2025 में, UBSE बोर्ड के रिजल्ट 19 अप्रैल, 2025 को सुबह 11 बजे घोषित किए गए थे।
Uttarakhand Board Result 2026: परीक्षा का आयोजन कब हुआ था?
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन 23 फरवरी से 20 मार्च, 2026 को किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई थीं।
Uttarakhand Board Result 2026: हाइलाइट्स
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। इसके बाद 27 मार्च से 10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य चला। उत्तराखंड बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र स्थापित किए थे। बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़े अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:
| बोर्ड का नाम | उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) |
| शैक्षणिक वर्ष | 2025-26 |
| कक्षा 10वीं एग्जाम डेट | 23 फरवरी से 20 मार्च, 2026 |
| कक्षा 12वीं एग्जाम डेट | 21 फरवरी से 20 मार्च, 2026 |
| रिजल्ट | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ubse.uk.gov.in |
Uttarakhand Board Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के सिंपल स्टेप निम्नलिखित हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
स्टेप 4 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.