This is an archived article last updated on Aug 2, 2017. The information may be outdated.

2300+ टीचर जॉब्स: दिल्ली कैंट, ग्रुप 'B' टीचर, हेड मास्टर, नर्सरी टीचर TGT, PGT व अन्य

Last Updated: Aug 2, 2017, 18:54 IST

टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (टीआरबी), रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, भुवनेश्वर, गुजरात खनिज विकास निगम लिमिटेड, दिल्ली कैंट, आलोक भारती स्कूल, दिल्ली, ओडिशा लोक सेवा आयोग, झारखण्ड लोक सेवा आयोग, सर्व शिक्षा अभियान, एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी, ग्रामीण कल्याण केंद्र, OMTES भुवनेश्वर व अन्य संगठनों ने नर्सरी टीचर, PGT, TGT, व अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

Teaching Jobs July 2017
Teaching Jobs July 2017

टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (टीआरबी), रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, भुवनेश्वर, गुजरात खनिज विकास निगम लिमिटेड, दिल्ली कैंट, आलोक भारती स्कूल, दिल्ली, ओडिशा लोक सेवा आयोग, झारखण्ड लोक सेवा आयोग, सर्व शिक्षा अभियान, एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी, ग्रामीण कल्याण केंद्र, OMTES भुवनेश्वर व अन्य संगठनों ने नर्सरी टीचर, PGT, TGT, व अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का प्रयास कर रहे युवाओं के लिए अगस्त 2017 में टीचर रिक्रूटमेंट के इन पदों के लिेए आवेदन करने का अच्छा अवसर है.

टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (टीआरबी), चेन्नई ने स्कूल एजुकेशन सहित अन्य विभागों में स्पेशल टीचर (फिजिकल एजुकेशन,ड्राइंग,सीविंग) के लिए रिक्त  1325 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 18 अगस्त 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ओडिशा लोक सेवा आयोग  ने विज्ञान और वाणिज्य के विभिन्न विषयों के लिए PGT के 230 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2017 तक निर्धारित फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

झारखण्ड लोक सेवा आयोग ने सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में हेडमास्टर (प्रधानाध्यापक) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये गये प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ इन पदों हेतु आयोग के वेबसाइट से 21 अगस्त 2017 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आलोक भारती माध्यमिक विद्यालय, दिल्ली ने टीजीटी (संस्कृत, गणित और सामाजिक विज्ञान) के पदों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिनों के भीतर (12 अगस्त 2017 तक) आवेदन कर सकते हैं.

सर्व शिक्षा अभियान (SSA), कटक ने पार्ट टाइम शिक्षक सहित अन्य 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त 2017 तक निर्धारित फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी ने PGT, TGT सहित अन्य 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार विज्ञापन की तारीख से 21 दिनों (5 अगस्त 2017) के भीतर निर्धारित फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

Rojgar Samachar eBook

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत ग्रामीण कल्याण केंद्र ने नर्सरी टीचर, नर्सरी अटेंडेंट और जिम ट्रेनर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2017 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

तो फिर देर किस बात की,  आज ही आप इन पदों के लिए आवेदन कर टीचर बनने के सपने को आप साकार कर सकते हैं.

टीचिंग जॉब्स जिनके लिए आवेदन हो रहे हैं:-

 

 

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 2, 2017, 08:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News