एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी भर्ती 2017, PGT, TGT सहित अन्य 21 पदों के लिए करें अप्लाई
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी ने PGT, TGT सहित अन्य 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी ने PGT, TGT सहित अन्य 21 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार विज्ञापन की तारीख से 21 दिनों (5 अगस्त 2017) के भीतर निर्धारित फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: AEES/02/2017
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: विज्ञापन की तारीख से 21 दिनों के भीतर (5 अगस्त 2017).
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी में पदों का विवरण:
PGT
• भौतिकी -1 पद
• जीवविज्ञान -1 पद
• कंप्यूटर साइंस -2 पद
TGT
• हिंदी / संस्कृत -3 पद
• गणित / भौतिकी -2 पद
PET -1 पद
PRT (संगीत) -5 पद
प्रिप्रेटरी टीचर -6 पद
PGT, TGT और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
उम्मीदवार ने अपने पद के अन्सुअर किसी न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में ग्रेजुएशन/ मास्टर डिग्री प्राप्त की हो. उम्मीदवार अपने पद के अनुसार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
PGT, TGT और अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
PGT, TGT और अन्य पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार विज्ञापन की तारीख से 21 दिनों (5 अगस्त 2017) के भीतर 'मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी, केंद्रीय कार्यालय, पश्चिमी क्षेत्र, अनुष्तीनगर, मुंबई' के पते पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म भेज सकते हैं.
एटॉमिक एनर्जी एजुकेशन सोसाइटी भर्ती 2017 की विस्तृत अधिसूचना यहां देखें
JIPMER, पुदुचेरी द्वारा 21 असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
ECHS अंबाला भर्ती 2017, मेडिकल और पैरामेडिकल के 52 पदों के लिए 28 जुलाई तक करें अप्लाई
GACL को है ग्रेजुएट इंजीनियर सहित अन्य पदों की जरुरत; डिप्लोमा, इंजीनियरिंग पास करें अप्लाई
