MP Mahila Paryavekshak Admit Card 2025: एमपी महिला पर्यवेक्षक सरकारी नौकरी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (ESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल केवल आंगनवाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के एडमिट कार्ड ही अपलोड किए गए हैं, जबकि शेष अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जल्द ही उपलब्ध होंगे। एमपी महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें और अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
यहां देखें:
MP Mahila Supervisor Admit Card 2025 Download Link
एमपी महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2025 (आंगनबाडी महिला सुपरवाइजर) पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में महिला और बाल विकास विभाग में 660 पर्यवेक्षकों की नौकरी दी जाएगी। ये भर्ती सिर्फ महिलाओं के लिए है। इसके लिए 5.93 लाख लड़कियों ने आवेदन किया है। जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर Application No और Date of Birth दर्ज करके एमपी महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
MP Paryavekshak Admit Card 2025 Link (Active) | |
एमपी महिला पर्यवेक्षक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न PDF |
MP Mahila Anganwadi Supervisor Admit Card: कब होगी MP महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2025?
एमपीईएसबी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 7 मार्च 2025 को होगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी और इसे दो सत्रों में लिया जाएगा। पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। पहले सत्र के लिए उम्मीदवारों को सुबह 7 से 8 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, जबकि दूसरे सत्र के लिए उन्हें दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच पहुंचना जरूरी है।
Also Read:
MP Mahila Paryavekshak Admit Card: एपमी महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
MP महिला पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया यहां देखें:
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
MPPEB (मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड) की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं। -
एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें:
होमपेज पर "एडमिट कार्ड" या "Admit Card" लिंक पर क्लिक करें। -
परीक्षा का चयन करें:
"महिला पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) परीक्षा 2025" के लिंक पर क्लिक करें। -
लॉगिन करें:
आवश्यक जानकारी भरें, जैसे:- आवेदन संख्या (Application Number)
- जन्मतिथि (Date of Birth)
- सुरक्षा कोड (Captcha)
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें:
जानकारी सही भरने के बाद "सबमिट" या "Download Admit Card" पर क्लिक करें। -
प्रिंट निकालें:
एडमिट कार्ड डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
एमपी महिला पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड के साथ ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
MP आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ ये दस्तावेज़ ले जाने चाहिए:
- दो पासपोर्ट साइज की ताज़ा फोटो (नियमों के अनुसार)।
- सरकार द्वारा जारी एक वैध फोटो आईडी, जैसे:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- वोटर आईडी
अगर ये दस्तावेज़ नहीं लाए गए, तो परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation